Home Sports Asia Cup 2022: पाकिस्तान या हॉन्गकॉन्ग, भारत से कौन भिड़ेगा? आज शारजाह में होगा फैसला

Asia Cup 2022: पाकिस्तान या हॉन्गकॉन्ग, भारत से कौन भिड़ेगा? आज शारजाह में होगा फैसला

0
Asia Cup 2022: पाकिस्तान या हॉन्गकॉन्ग, भारत से कौन भिड़ेगा? आज शारजाह में होगा फैसला

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप में आज पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग की भिड़ंत
यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा
सुपर फोर में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के जीत है जीत जरूरी

नई दिल्ली. एशिया कप 2022 में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें के लिए सुपर फोर में पहुंचने के लिए जीत जरूरी है. हारने वाली टीम का सफर एशिया कप में थम जाएगा. जीतने वाली टीम एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में रविवार (4 सितंबर) को भारत का सामना करेगी. बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम को हॉन्गकॉन्ग की टीम कड़ी टक्कर दे सकती है.

हॉन्गकॉन्ग ने भारत के खिलाफ मुकाबले में जबरदस्त खेल दिखाया था. हॉन्गकॉन्ग की टीम भारत के गेंदबाजों के सामने 152 रन बनाने में सफल रही थी. पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग दोनों टीमों को अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया के हाथों करारी हार मिली है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 147 रन बनाने में सफल रहा था लेकिन उसे 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी. ग्रुप ए से भारत सुपर फोर में पहुंच चुका है. ग्रुप बी से अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीम की पहुंची है.

  • पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच एशिया कप 2022 का मुकाबला कब खेला जाएगा?

  • पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच एशिया कप 2022 का मुकाबला 2 सितंबर (शुक्रवार) को खेला जाएगा.

  • पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच एशिया कप 2022 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?

  • पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच एशिया कप 2022 का मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

  • पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच एशिया कप 2022 का मुकाबला किस समय खेला जाएगा?

  • पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच एशिया कप 2022 का मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. टॉस शाम 7 बजे होगा.

  • पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच एशिया कप 2022 के मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट कहां देखें?

  • पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच एशिया कप 2022 के मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं.

  • पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच एशिया कप 2022 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

  • पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच एशिया कप 2022 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar एप पर देख सकते हैं. मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट News18 Hindi को फॉलो करिए.

    पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ और शाहबाज दहानी.

    हॉन्गकॉन्ग की संभावित प्लेइंग XI- यासिम मुर्तजा, निजाकत खान (कप्तान), बाबर हयात, किंचित शाह, ऐजाज खान, स्कॉट मैक्कनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजनफर, आयुष शुक्ला.

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

    पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहबाज दहानी और उस्मान कादिर.

    हॉन्गकॉन्ग की टीम: निजाकत खान ( कप्तान ), किंचित शाह, आफताब हुसैन, ऐजाज खान, अतीक इकबाल, बाबर हयात, धनंजय राव, एहसान खान, हारुन अर्शद, स्कॉट मैकेनी, गजांफर मोहम्मद , मोहम्मद वाहिद, आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, वाजिद शाह, यासिम मुर्तजा, जीशान अली.

    Tags: Asia cup, Babar Azam, Hong kong, India Vs Pakistan, Live Streaming, Pakistan

    [ad_2]

    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here