[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
एशिया कप 2022 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी करने के लिए उतरी ती, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। भारत के शुरुआती तीन बल्लेबाज ही कुछ खास नहीं कर पा रहे। स्पिन गेंदबाज भी बीच के ओवरों में विकेट दिलाने में नाकाम हैं। टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी लय नहीं हासिल कर पा रहे हैं। रोहित ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। पाकिस्तान के खिलाफ 18 गेंद में 12 रन बनाने वाले रोहित ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 13 गेंद में 21 रन बनाए। टीम के कप्तान होने के साथ ही रोहित सबसे अहम सलामी बल्लेबाज भी हैं और उनका लय में आना भारत के लिए बहुत जरूरी है।
आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और इसके बाद से उनकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही है। रोहित अब तक अपनी लय नहीं हासिल कर पाए हैं। अगर रोहित की खराब फॉर्म जारी रही तो टीम पर दबाव बढ़ेगा। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने उनको लेकर बड़ा बयान दिया है। हफीज के अनुसार रोहित पर भी कप्तानी का दबाव साफ नजर आ रहा है।
[ad_2]
Source link