[ad_1]
07:10 PM, 02-Sep-2022
PAK vs HK T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रउफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी।
हॉन्गकॉन्ग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, जीशान अली, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।
07:02 PM, 02-Sep-2022
PAK vs HK T20 Live: पाकिस्तान की टीम करेगी पहले बल्लेबाजी
हॉन्गकॉन्ग ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान निजाकत खान ने भारत के खिलाफ भी टॉस जीतकर यही फैसला किया था। तब उनकी टीम ने शुरुआती ओवरों में शानदार गेंदबाजी की थी। पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 में एक भी बदलाव नहीं किया है। वहीं, हॉन्गकॉन्ग की बात करें तो उसने भी कोई बदलाव नहीं किया है।
06:53 PM, 02-Sep-2022
PAK vs HK T20 Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ हॉन्गकॉन्ग ने गेंदबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप का छठा मुकाबला पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। इस मैच को जीतने वाली टीम सुपर-4 में पहुंच जाएगी। वहीं, हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। पूल-ए में पाकिस्तान दूसरे और हॉन्गकॉन्ग तीसरे स्थान पर है। उनके खाते में एक भी अंक नहीं हैं। दोनों को अपने पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ हार मिली थी। टीम इंडिया ग्रुप में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है। उसने सुपर-4 में पहले ही जगह बना ली है।
[ad_2]
Source link