Home Sports विराट कोहली आग उगलने को तैयार, पाकिस्तान के खिलाफ जंग से पहले ‘हाई एल्टीट्यूड मास्क’ के साथ की तैयारी

विराट कोहली आग उगलने को तैयार, पाकिस्तान के खिलाफ जंग से पहले ‘हाई एल्टीट्यूड मास्क’ के साथ की तैयारी

0
विराट कोहली आग उगलने को तैयार, पाकिस्तान के खिलाफ जंग से पहले ‘हाई एल्टीट्यूड मास्क’ के साथ की तैयारी

[ad_1]

हाइलाइट्स

कोहली ने ‘हाई एल्टीट्यूड मास्क’ के साथ की तैयारी
भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान के साथ
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें

नई दिल्ली. ब्रेक के बाद मैदान में उतरे विराट कोहली (Virat Kohli) का एक नया ही अंदाज देखने को मिल रहा है. एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के अपने पहले मुकाबले में जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाजुक परिस्थितियों में 35 रनों की जुझारू पारी खेली. वहीं हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ उन्होंने अपना पुराना अंदाज दिखाते हुए नाबाद 59 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका एवं तीन बेहतरीन छक्के निकले.

भारतीय टीम का अगला मुकाबला अब एक बार फिर पाकिस्तान के साथ है. दोनों टीमों की भिड़ंत चार सितंबर को दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाली है. आगामी मुकाबलों को लेकर दोनों टीमों ने कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी है. पाकिस्तान के साथ भिड़ंत को लेकर कोहली भी जमकर मेहनत कर रहे हैं. हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान को आगामी भिड़ंत के लिए खास तरीके से तैयारी करते हुए देखा गया है.

यह भी पढ़ें- बाबर आजम को आउट करने के लिए एहसान खान ने चीते की तरह लगाई छलांग, पाक कैप्टन देखकर हुआ दंग, VIDEO

भारत-पाक भिड़ंत से पहले कोहली के एक प्रैक्टिस सेशन का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह ‘हाई एल्टीट्यूड मास्क’ के साथ भागते हुए नजर आ रहे हैं. यह मास्क फेफड़ों की क्षमता का विस्तार और सुधार करने में मदद करता है. यही नहीं इससे स्टेमिना में भी बढ़ोत्तरी होती है.

बता दें इस तरह के मास्क को सामान्य तौर पर पर्वतारोही इस्तमाल करते हैं. विराट ने यह मास्क तब पहना था जब वह मैदान का चक्कर लगा रहे थे. हालांकि दौड़ पूरी करने के बाद उन्होंने यह मास्क हटा दिया. इस बीच मैदान में कोहली को टीम के फिजिकल ट्रेनर सोहम देसाई को गाइड करते हुए देखा गया.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Indian Cricket Team, Pakistan cricket team, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here