Home Sports पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले द्रविड़ ने किया कोहली का बचाव, बोले-विराट कितने रन बनाता है इसकी परवाह नहीं

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले द्रविड़ ने किया कोहली का बचाव, बोले-विराट कितने रन बनाता है इसकी परवाह नहीं

0
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले द्रविड़ ने किया कोहली का बचाव, बोले-विराट कितने रन बनाता है इसकी परवाह नहीं

[ad_1]

हाइलाइट्स

हेड कोच राहुल द्रविड़ ने किया विराट कोहली का बचाव
विराट कोहली की धीमी बल्लेबाजी की हो रही है आलोचना
द्रविड़ ने कहा कि कोहली कितने रन बनाते हैं, इसकी परवाह नहीं

नई दिल्ली. भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के रन की संख्या से चिंतित नहीं हैं. उन्हें इस बात से ज्यादा परवाह है कि टीम के हित में उनका योगदान कितना प्रभाव डालेगा. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले कोहली के खराब लय और कम स्ट्राइक-रेट पर कई बार सवाल उठे हैं. द्रविड़ ने हालांकि कई बार की तरह इस बार भी भारत के पूर्व कप्तान का बचाव किया.

राहुल द्रविड़ ने पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ मैच से पहले कहा, ‘‘कोहली भी एक ब्रेक के बाद वापस आ रहा है, यह देखकर अच्छा लगा कि वह नए सिरे से खेल रहा है. वह इन सभी मैचों को खेलने के लिए उत्सुक है. उसे मैदान में समय बिताने का मौका मिला और उम्मीद है कि वह यहां से और अच्छा करेगा.’’ द्रविड़ ने एक बार फिर से यह बताने की कोशिश की कि कोहली की लय उनके लिए चिंता का सबब नहीं है. उन्होंने लोगों से किसी एक खिलाड़ी के आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देने की अपील की.

द्रविड़ ने कहा, ‘‘ हमारे लिए, यह वास्तव में मायने नहीं रखता कि वह कितने रन बनाता है. खासकर विराट के साथ, लोग उसके आंकड़ों को लेकर थोड़ा जुनूनी हो जाते हैं. हमारे लिए, यह वास्तव में उसके बारे में नहीं है. यह खेल के विभिन्न चरणों में उनके द्वारा किए गए योगदान के बारे में है. टी20 में छोटी पारी भी बड़ा अंतर पैदा कर सकती है.’’ विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 35 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने हॉन्गकॉन्ग के बाद 44 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए थे. हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ 92 रनों की साझेदारी भी निभाई थी.

यह भी पढे़ं:

द्रविड़ ने कहा- तेज गेंदबाज की तबीयत ठीक नहीं, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल

VIDEO: राहुल द्रविड़ ने जडेजा की चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- अभी वर्ल्ड कप…

ऋषभ पंत विकेटकीपर के लिए टीम इंडिया के पहले विकल्प नहीं
पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच से बाहर रहे ऋषभ पंत के बारे में उन्होंने कहा कि वह विकेटकीपर के लिए पहले विकल्प नहीं है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘ टीम में कोई पहली पसंद का विकेटकीपर नहीं है. हम परिस्थितियों, मैदान के हालात और प्रतिद्वंद्वी टीम के अनुसार खेलते हैं और उसी के अनुसार सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करते है. हर एक स्थिति के लिए पहली पसंद का प्लेइंग 11 नहीं हो सकता. यह अलग-अलग होगा. उस दिन पाकिस्तान के खिलाफ, हमें लगा कि दिनेश कार्तिक हमारे लिए सही विकल्प थे.’’

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Rahul Dravid, Rishabh Pant, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here