Home Breaking News IND vs PAK Playing-11: जडेजा के बाद एक और भारतीय खिलाड़ी अनफिट, ये हो सकती है भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग-11

IND vs PAK Playing-11: जडेजा के बाद एक और भारतीय खिलाड़ी अनफिट, ये हो सकती है भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग-11

0
IND vs PAK Playing-11: जडेजा के बाद एक और भारतीय खिलाड़ी अनफिट, ये हो सकती है भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग-11

[ad_1]

ख़बर सुनें

भारत और पाकिस्तान की टीमें आठ दिनों के अंदर एकबार फिर आमने-सामने होंगी। एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में दोनों टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमें इससे पहले एशिया कप के ग्रुप स्टेज में भिड़ी थीं। तब भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। अब क्रिकेट फैन्स को यह ‘मार्की’ मुकाबला देखने का एक और मौका मिला है। पाकिस्तान की टीम इस मैच में पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। वहीं, भारत यह मैच जीतकर फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करने उतरेगा।

दुबई में भारत या पाकिस्तान, किसका पलड़ा भारी? यहां क्लिक कर जानें…
Match Preview - India vs Pakistan, Asia Cup 2022, Super 4 | ESPNcricinfo.com

ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने दोनों मैचों में जीत हासिल की थी। भारत ने पाकिस्तान के अलावा हॉन्गकॉन्ग को 40 रन से हराया था। वहीं, भारतीय टीम के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में जबरदस्त वापसी की थी। उन्होंने हॉन्गकॉन्ग को 155 रन के विशाल अंतर से हराकर सुपर-4 के लिए क्वालिफाई किया था। दोनों टीमें एकबार फिर दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। वहीं, टॉस शाम सात बजे होगा।
India vs Pakistan Asia Cup Schedule 2022, Next Match, Date, Time, India  Playing XI vs Pakistan, Pakistan Playing XI vs India, Live Telecast Channel  In India, Live Streaming In India

ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भारत ने हर एक डिपार्टमेंट में अपने कट्टर प्रतिद्वंदी को पीछे छोड़ दिया था और पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या के असाधारण बॉलिंग स्पेल की बदौलत 147 रन ही बना सकी। इसके बाद हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। भारतीय टीम इस मैच में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।
पाक कप्तान बाबर आजम अब तक दोनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं। वहीं, मोहम्मद रिजवान ने भारत के खिलाफ 43 रन जरूर बनाए थे, लेकिन उनकी पारी धीमी रही थी। भारत के खिलाफ पिछले मैच में पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा था। हालांकि, हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ पाकिस्तान ने वापसी की। रिजवान, फखर जमान और खुशदिल ने आक्रामक बल्लेबाजी की। वहीं, गेंदबाजी में शादाब खान, नसीम शाह और मोहम्मद नवाज ने हॉन्गकॉन्ग की बैटिंग को ध्वस्त कर दिया था।

कहां देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबला? यहां क्लिक कर जानें…

India vs Pakistan, Asia Cup 2022 Highlights: Hardik Pandya finishes in  style as India defeat Pakistan by 5 wickets | Sports News,The Indian Express
पाकिस्तान के खिलाफ हॉन्गकॉन्ग की टीम महज 38 रन पर सिमट गई थी। यह पाकिस्तान का आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। हालांकि, तेज गेंदबाज शहनवाज दहानी चोटिल होने की वजह से एशिया कप से बाहर हो गए हैं। इससे टीम को झटका लगा। दहानी ने भारत और हॉन्गकॉन्ग दोनों के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी। उनकी जगह हसन अली या मोहम्मद हसैनन में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

Asia Cup 2022: Pakistan vs Hong Kong live score - Cricket - geosuper.tv
दूसरी तरफ भारत शानदार फॉर्म में है। टीम के हर एक सदस्य में जरूरत पड़ने पर मैच पलटने की क्षमता है। हालांकि, सभी की निगाहें एकबार फिर हार्दिक पांड्या पर होंगी। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ पिछले मैच में उन्हें आराम दिया गया था। हालांकि, अब वह प्लेइंग-11 में वापसी करेंगे। रवींद्र जडेजा के चोटिल होने से टीम इंडिया को झटका जरूर लगा है।

pakistan: Asia Cup 2022: Second match between India and Pakistan scheduled  for Sunday, both teams eye good start in Super Four phase - The Economic  Times
ऐसे में देखने वाली बात होगी कि उनकी जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में मौका मिलता है या नहीं। मैच से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने तेज गेंदबाज आवेश खान को अनफिट बताया। साथ ही दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को खिलाने के संकेत भी दिए। यह देखने वाली बात होगी कि भारत तीन फास्ट बॉलर्स और तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरता है या एक गेंदबाज को बाहर कर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को प्लेइंग-11 में शामिल करता है।

मुकाबले से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने प्लेइंग-11 को लेकर क्या कहा? यहां क्लिक कर जानें…

Asia Cup 2022 Super 4 Full Schedule: India vs Pakistan on September 4? Team  India Full List of matches, TV Timing | Cricket News | Zee News
रोहित, आवेश और राहुल
LIVE India vs Hong Kong T20 Asia Cup 2022 Cricket Score and Updates: India  beat Hong Kong by 40 runs, seal Super 4 spot

पहली संभावना
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/रवि बिश्नोई।

दूसरी संभावना
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल/आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/रवि बिश्नोई।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, हसन अली/मोहम्मद हसनैन।

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की टीमें आठ दिनों के अंदर एकबार फिर आमने-सामने होंगी। एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में दोनों टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमें इससे पहले एशिया कप के ग्रुप स्टेज में भिड़ी थीं। तब भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। अब क्रिकेट फैन्स को यह ‘मार्की’ मुकाबला देखने का एक और मौका मिला है। पाकिस्तान की टीम इस मैच में पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। वहीं, भारत यह मैच जीतकर फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करने उतरेगा।

दुबई में भारत या पाकिस्तान, किसका पलड़ा भारी? यहां क्लिक कर जानें…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here