Home Breaking News UKSSSC: पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड मूसा का साथी लखनऊ से गिरफ्तार, अब तक 34 को पकड़ चुकी एसटीएफ

UKSSSC: पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड मूसा का साथी लखनऊ से गिरफ्तार, अब तक 34 को पकड़ चुकी एसटीएफ

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

UKSSSC पेपर लीक मामले में रविवार को 34वीं गिरफ्तारी हुई। पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर संपन्न राव को एसटीएफ द्वारा गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा परीक्षा से पहले अन्य अभियुक्त के साथ पेपर लीक करने में अहम भूमिका पाई गई।

एसटीएफ उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश के नकल माफिया के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पेपर लीक मामले में अब तक कुल 92 लाख कैश बरामद किए जा चुका है। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया। दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुका है।

गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार संपन्न राव नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने शनिवार को 33वीं गिरफ्तारी की थी। एसटीएफ ने आयोग के पूर्व संविदा कर्मी पीआरडी जवान को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने पहले पकड़े गए आरोपी मनोज जोशी से पेपर लिया और फोटोकॉपी कराने के बाद पत्नी को मुहैया कराया। आरोपी 2014 से अप्रैल 2022 तक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में संविदा कर्मी रह चुका है। एसटीएफ ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। 

ये भी पढ़ें….नृशंस हत्या: फिर ताजे हुए कफल्टा कांड के घाव, चार दशक पहले अनुसूचित जाति के 14 लोगों उतार दिया था मौत के घाट

पेपर लीक कराने का असल मास्टरमाइंड आरएमएस सॉल्यूशन कंपनी के मालिक का खास दोस्त सैयद सादिक मूसा निकला। उसकी तलाश में एसटीएफ लगातार दबिश दे रही है। मगर वह अंडग्राउंड हो गया है। उसके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here