[ad_1]
04:44 PM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: लगातार पांचवां मैच जीतने उतरेगा भारत
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में लगातार पांचवां मैच जीतने के इरादे से उतरेगी। इससे भारत ने 2016 एशिया कप, 2018 एशिया कप में दो बार और मौजूदा टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराया है।
03:48 PM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: हार्दिक के पास टी20 में 50 छक्के पूरे करने का मौका
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस मैच में तीन छक्के लगाते ही अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपने 50 छक्के पूरे कर लेंगे। हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में भी कमाल किया था और इस मैच में पूरी उम्मीद है कि वह अपने 50 छक्के पूरे कर लेंगे।
02:47 PM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: विराट के पास टी20 में 100 छक्के पूरा करने का मौका
विराट कोहली के पास इस मैच में टी20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने का मौका है। उन्होंने अब तक क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 97 छक्के लगाए हैं और आज तीसरा छक्का लगाते ही अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे। रोहित के बाद कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय होंगे।
01:45 PM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: अक्षर पटेल को मिलेगा मौका
इस मैच में अक्षर पटेल को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम इंडिया में जोड़ा गया है। वहीं, आवेश खान भी बीमार हैं और उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन या ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। हालांकि, पंत को मौका देने पर गेंदबाजी कमजोर होगी। भारत की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
12:59 PM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: पाकिस्तान को फिर से हराने के लिए तैयार है भारत
भारतीय टीम पाकिस्तान को फिर से हराने के लिए तैयार है। मैच से पहले टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि विश्व कप से पहले ऐसे मैच जरूरी होते हैं। इन मैचों में खिलाड़ियों पर दबाव होता है और बड़े टूर्नामेंट के लिए सभी खिलाड़ी तैयार होते हैं।
Match Day 👊
Ready for the #INDvPAK game 💪#TeamIndia | #Asiacup2022 pic.twitter.com/foLgZHoWZ3
— BCCI (@BCCI) September 4, 2022
12:02 PM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: ओस बनेगी समस्या
भारत और पाकिस्तान के मैच में ओस बड़ी समस्या बनेगी। खासकर बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए लक्ष्य का बचाव करना मुश्किल होगा। पहली पारी के दौरान स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन दूसरी पारी में 10 ओवर के बाद गेंदबाजी मुश्किल होगी। पिच और मौसम के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:21 AM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: कहां देख सकते हैं मैच
भारत और पाकिस्तान का यह मैच स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों में अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल और लैपटॉप पर मैच देखने के लिए आपको हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। अगर आपके घर में डीडी फ्री डिश है तो आप यह मैच डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं। इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:42 AM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ी चोटिल
एशिया कप की शुरुआत से पहले ही भारत के जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोटिल हो गए थे। इसके साथ ही पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर भी चोटिल होकर बाहर हुए थे। अब भारत के रवींद्र जडेजा और पाकिस्तान के शहनवाज दहानी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं।
10:03 AM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: पिछले मैच में भारत को मिली थी रोमांचक जीत
पिछले रविवार को हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर रोमांचक जीत हासिल की थी। भारत ने पांच विकेट से यह मुकाबला जरूर जीता था, लेकिन आखिरी ओवर तक दोनों टीमें मैच में बनी हुई थीं। इसके बाद टीम इंडिया यह मैच बड़े अंतर से जीतना चाहेगी। वहीं, पहले बल्लेबाजी मिलने पर भारत को परेशानी भी हो सकती है।
08:52 AM, 04-Sep-2022
IND vs PAK T20 Live: पाकिस्तान के खिलाफ होगी छक्कों की बरसात, कोहली-रोहित ने तीन छक्के लगाए तो बनाएंगे रिकॉर्ड
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप में सुपर चार के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। पहले मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल की तरफ कदम बढ़ा दिया है। दूसरे मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से है। यही दोनों टीमें खिताब जीतने की सबसे प्रब दावेदार हैं। ऐसे में यह मैच जीतने वाली टीम का फाइनल खेलना लगभग तय हो जाएगा। ये दोनों टीमें आठ दिन के अंदर दूसरी बार भिड़ रही हैं। पहले मुकाबले में भारत ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा और यह मैच जीतकर वे फाइनल की राह आसान करना चाहेंगे।
[ad_2]
Source link