[ad_1]
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का सुपर-4 मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमें दूसरी बार इस टूर्नामेंट में आमने-सामने है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पिछले मैच में रोहित शर्मा टॉस जीते थे तब उन्होंने भी गेंदबाजी ही चुनी थी।
राहुल द्रविड़ पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के कोच बने थे। वहीं, सकलैन मुश्ताक टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान के कोच बने थे। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं।
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल शहनवाज दहानी नहीं खेल रहे। उनकी जगह मोहम्मद हसनैन को मौका दिया गया है। वहीं, भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। रवींद्र जडेजा एशिया कप से बाहर हो चुके हैं। दिनेश कार्तिक को बाहर किया गया है और आवेश खान भी यह मैच नहीं खेल रहे। इन तीनों की जगह ऑलराउंडर दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है।
विराट कोहली पर आज सबकी नजरें हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप दौर में महत्वपूर्ण 35 रन बनाए थे। उसके बाद हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ नाबाद 59 रनों की पारी खेली थी। कोहली पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेंगे।
[ad_2]
Source link