[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
पंजाब के मोहाली जिले में एक मेले में रविवार रात को बड़ा हादसा हो गया। ड्रॉप टावर नाम के झूले में तकनीकी खराबी आ गई और इस वजह से झूला 50 फुट ऊंचाई से तेजी नीचे आकर गिरा। इस दौरान 10 लोग गंभीर रूप घायल हो गए हैं। इनमें बच्चे, महिला व पुरूष शामिल हैं। पांच घायलों को सिविल और अन्य पांच को निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।
बताया जा रहा है कि झूले के संचालक मौके से फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीएम सरबजीत कौर व नायब तहसीलदार अर्जुन ग्रेवाल मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन ने मामले की जांच का आदेश दिया है। डीसी अमित तलवार ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
– Ajay Singh (@Iamajays) 5 Sep 2022
जानकारी के मुताबिक मोहाली के फेज आठ दश्हारा ग्राउंड में लंदन ब्रिज नाम से यह मेला चल रहा था। रविवार होने के चलते काफी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ मेले में पहुंचे थे। इस बीच काफी संख्या में युवा ड्रॉप टॉवर झूले के पास पहुंचे। करीब 30 लोग उसमें सवार थे। जब झूला ऊपर घूम रहा था, इसी दौरान उसमें अचानक खराब आ गई।
[ad_2]
Source link





