[ad_1]
हाइलाइट्स
एशिया कप: रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 गेंद में 28 रन बनाए
रोहित ने केएल राहुल के साथ मिलकर पहले 5 ओवर में 54 रन ठोके
भारतीय कप्तान का कैच लपकने के दौरान दो पाकिस्तानी खिलाड़ी भिड़े
नई दिल्ली. एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में रोहित शर्मा ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. रोहित पावरप्ले के आखिरी ओवर यानी छठे ओवर में आउट हो गए. लेकिन, भारत को इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिस शुरुआत की दरकार थी, वो उन्होंने दिलाई. रोहित ने केएल राहुल के साथ मिलकर पहले 5 ओवर में ही भारत का स्कोर 54 रन पर पहुंचा दिया. यह टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपने दूसरे सबसे तेज 50 रन पूरे किए. रोहित ने महज 16 गेंद में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन ठोके. उनका स्ट्राइक रेट 175 का रहा.
रोहित, आउट भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में ही हुए. दरअसल छठा ओवर हारिस रउफ फेंक रहे थे. उन्होंने अपने इस ओवर की पहली गेंद स्लोअर डाली. पावरप्ले का यह आखिरी ओवर था. इसी वजह से रोहित ने ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने के लिए बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की. लेकिन, गेंद हवा में काफी ऊंची चली गई.
फखर जमां और खुशदिल शाह दोनों ही गेंद को लपकने के लिए दौड़ पड़े. फखर को यह नहीं पता था कि खुशदिल भी कैच पकड़ने के लिए पहुंच गए हैं. फखर ने कैच लपकने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन गेंद उनके गेंद के बीचों-बीच से निकल गई. लेकिन, वहीं खड़े खुशदिल ने उसे लपक लिया. इस दौरान दोनों एक-दूसरे से टकरा भी गए. हालांकि, रोहित की किस्मत अच्छी नहीं रही, उन्हें पाकिस्तानी खिलाड़ियों की गलती के कारण जीवनदान नहीं मिला.
A historical moment in the history of cricket 😂😂#INDvsPAK2022 #RohitSharma pic.twitter.com/89rZrVNrDu
— Abdul Bin Hadi🇵🇰🇸🇦🇨🇳🇵🇸 (@AnasKas45534954) September 4, 2022
IND vs PAK मैच में टॉस के दौरान हुआ अजब-गजब ड्रामा, रवि शास्त्री ने किया कुछ ऐसा कि होने लगे ट्रोल
India vs Pakistan: रोहित ने पहले ओवर से बताया- कैसे पाकिस्तान को सिखाना है सबक, VIDEO
रोहित-राहुल की जोड़ी टी20 में हिट
रोहित के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में उनके सलामी जोड़ीदार केएल राहुल भी पवेलियन लौट गए. राहुल ने 20 गेंद में 140 के स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए. उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया और इस मैच में रोहित-राहुल की जोड़ी से भारत को जो उम्मीद थी, वो जरूर पूरी हो गई. केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी मेंस टी20 में सबसे अधिक 50 प्लस स्कोर करने वाली जोड़ी बन गई. यह दोनों अब तक 14 बार टी20 में 50 या उससे अधिक रन की पार्टनरशिप कर चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, Fakhar zaman, Haris Rauf, India Vs Pakistan, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : September 04, 2022, 21:10 IST
[ad_2]
Source link