Home Sports जेमिमा राेड्रिग्ज को 22वें जन्मदिन पर मिला अनोखा तोहफा, आईसीसी ने स्टोक्स के साथ खास लिस्ट में दी जगह

जेमिमा राेड्रिग्ज को 22वें जन्मदिन पर मिला अनोखा तोहफा, आईसीसी ने स्टोक्स के साथ खास लिस्ट में दी जगह

0
जेमिमा राेड्रिग्ज को 22वें जन्मदिन पर मिला अनोखा तोहफा, आईसीसी ने स्टोक्स के साथ खास लिस्ट में दी जगह

[ad_1]

हाइलाइट्स

कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार महिला क्रिकेट को जगह मिली
भारती महिला टीम ने सिल्वर मेडल पर किया था कब्जा

दुबई. भारत की स्टार महिला बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज (Jemimah Rodrigues) को अगस्त में कॉमनवेल्थ गेम्स में में शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया. महिला कैटेगरी में नामित खिलाड़ियों में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और ताहलिया मैक्ग्रा भी शामिल हैं. जेमिमा ने भारत को बर्मिंघम गेम्स के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. वह 5 मैच में 146 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर थीं. भारतीय महिला टीम ने यहां सिल्वर मेडल जीता था. आज रोड्रिग्ज का 22वां जन्मदिन भी है.

जेमिमा रोड्रिग्ज ने बारबडोस के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत की ओर से 46 गेंद में सर्वाधिक नाबाद 56 रन बनाकर टीम को खिताबी मुकाबले में पहुंचाने में अहम रोल निभाया था. दूसरी तरफ बेथ मूनी गेम्स की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के अंतिम ग्रुप-ए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 49 गेंद में 70 रन बनाए और फिर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 गेंद में 36 रन की पारी खेली. ताहलिया ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित किया. उन्होंने गेम्स में पहली बार शामिल महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को गोल्ड मेडल दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. वह 5 मैच में 8 विकेट के साथ टूर्नामेंट की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे सफल गेंदबाज रहीं.

सिकंदर रजा भी लिस्ट में
पुरुष वर्ग में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर को नामित किया गया. स्टोक्स ने मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. उन्होंने 103 रन की शतकीय पारी खेली. इसके अलावा उन्होंने विकेट भी झटके. वहीं पहले टेस्ट में भी उन्होंने 40 रन बनाने के अलावा 3 विकेट अपने नाम किए थे.

शाहरुख खान की टीम ने जीता टी20 लीग का खिताब, 17 खिलाड़ी दहाई अंक तक नहीं पहुंच सके

वहीं सिकंदर रजा के लिए अगस्त का महीना बेहतरीन रहा. उन्होंने बांग्लादेश और भारत के खिलाफ कुल 3 शतक जड़े. उन्होंने टीम को तीसरे वनडे में भारत के खिलाफ लगभग जीत भी दिला दी थी. वहीं मिचेल सेंटनर ने नीदरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया.

Tags: Ben stokes, Commonwealth Games, ICC, ICC Player of the Month, Indian Womens Cricket, Jemimah Rodrigues

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here