[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 में हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार (छह सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमों का सुपर-4 में यह दूसरा मुकाबला होगा। एक तरफ अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत से श्रीलंका के हौसले बुलंद हैं तो दूसरी ओर पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया पर वापसी करने का दबाव होगा। इस मैच में अगर टीम हारती है तो फाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो जाएगी।
आंकड़ों में देखें तो टीम इंडिया पिछले तीन मैचों में श्रीलंका से जीती है। उसे पिछली हार जुलाई 2021 में मिली थी। श्रीलंका से भारत 17 मैच जीता है। वहीं, सात मुकाबलों में उसे हार मिली है। एक मैच में नतीजा सामने नहीं आया। भारतीय टीम ने श्रीलंका को इसी साल फरवरी में तीन टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था। वह जीत के इस क्रम को जारी रखने के इरादे से दुबई में उतरेगी।
टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ वही गलतियां दोहराई जिसे उसे ठीक करना था। ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। दोनों अच्छी शुरुआत के बाद पवेलियन लौट गए। वहीं, गेंदबाजों ने एक बार फिर जमकर रन लुटाए। भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल ने 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए। अब टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारत को इन कमजोरियों को ठीक करना होगा…
[ad_2]
Source link