[ad_1]
हाइलाइट्स
एशिया कप: भारत का सुपर-4 में श्रीलंका से करो या मरो वाला मुकाबला
श्रीलंकाई टीम भारत के खिलाफ पाकिस्तान की रणनीति अपना सकती है
नई दिल्ली. पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में हार के बाद भारत की फाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है. अब गलती की गुजाइंश नहीं है. रोहित शर्मा की टीम इंडिया का अगला मुकाबला श्रीलंका से है. भले ही श्रीलंका ने टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत नहीं की. अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनिंग मैच में यह टीम 105 रन पर ढेर हो गई थी. लेकिन, पिछले दो मुकाबलों में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ जिस तरह श्रीलंका ने 184 और 176 का पीछा करते हुए जीत हासिल की. उसे, देखते हुए टीम इंडिया श्रीलंका को हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकती है.
श्रीलंका भी भारत के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान जैसी चाल चल सकता है. यह सोचकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ क्या चाल चली थी, जिसका इस्तेमाल श्रीलंका भी कर सकता है. तो आपको तफ्सील से यह समझाते हैं. भारत के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान ने स्पिन गेंदबाजों पर दांव खेला था और उसकी यह रणनीति काम कर गई. लेग स्पिनर शादाब खान और बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज मोहम्मद नवाज ने भारत के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की.
इन दोनों ही गेंदबाजों ने बीच के ओवर में भारतीय बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसा दिया. शादाब खान ने 4 ओवर में 31 रन देकर केएल राहुल और ऋषभ पंत के विकेट हासिल किए, तो वहीं नवाज ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन की राह दिखाई.
पाकिस्तानी स्पिनर ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया
नवाज ने अपने कोटे के 4 ओवर में महज 25 रन देकर 1 विकेट लिया. यानी पाकिस्तान के दोनों ही गेंदबाजों ने किफायती बॉलिंग करने के साथ-साथ विकेट भी झटके. नवाज तो एक कदम आगे निकले और उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान महज 20 गेंद में 42 रन ठोक डाले. अब श्रीलंका भी भारत के खिलाफ इसी रणनीति को अपना सकता है. उसके पास वानिंदु हसरंगा के रूप में शानदार लेग स्पिनर है. वहीं, महीश थीक्षना, मिस्ट्री स्पिनर हैं. जो चल गए तो फिर अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं.
वो टी20 में रन देने के मामले में कितने कंजूस हैं, इसका अंदाजा उनके आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है. महीश ने 21 टी20 में 18 विकेट लिए हैं. लेकिन, उनका इकोनॉमी रेट 6.56 है, जो टी20 के लिहाज से काफी अच्छा माना जाएगा.
VIDEO: अर्शदीप सिंह के माता-पिता से मैच के बाद रिजवान ने की बात, मां बोली- जीत जाते बस…
पाकिस्तान की चाल अपना सकता है श्रीलंका
श्रीलंका के लिए बीते 1 साल में टी20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की अगर बात करें तो हसरंगा और थीक्षना ही पहले और दूसरे नंबर पर हैं. हसरंगा ने 19 पारी में 15 की औसत से 32 विकेट लिए हैं. वहीं, थीक्षना ने भी 21 पारी में 18 विकेट हासिल किए हैं. इन दोनों गेंदबाजों का यूएई में प्रदर्शन अच्छा रहा है. इतना ही नहीं, इन दोनों को ही आईपीएल में भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी का अनुभव है. ऐसे में भारत को श्रीलंका के इन दो गेंदबाजों से सावधान रहना होगा.
भारत के लिए राहत की बात बस, यह है कि इस एशिया कप में हसंरगा और थीक्षना अब तक अपने रुतबे के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. हसरंगा ने 3 मैच में 3 विकेट लिए हैं तो वहीं थीक्षना को इतने ही मैच में 2 विकेट मिले हैं. लेकिन, दोनों ने किफायती गेंदबाजी की है. इसलिए मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, India Vs Sri lanka, Maheesh Theekshana, Rohit sharma, Shadab Khan, Wanindu Hasaranga
FIRST PUBLISHED : September 05, 2022, 21:15 IST
[ad_2]
Source link