Home Breaking News IND vs SL Asia Cup T20 Live Streaming: दुबई में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत, जानें कैसे और कब देखें मैच

IND vs SL Asia Cup T20 Live Streaming: दुबई में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत, जानें कैसे और कब देखें मैच

0
IND vs SL Asia Cup T20 Live Streaming: दुबई में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत, जानें कैसे और कब देखें मैच

[ad_1]

ख़बर सुनें

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में मंगलवार (छह सितंबर) को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम पाकिस्तान से मिली हार को भुलाकर मैच जीतने उतरेगी। वहीं, श्रीलंका की टीम के हौसले अफगानिस्तान को हराने के बाद बुलंद हैं। वह लगातार दूसरी जीत के साथ फाइनल के करीब पहुंचना चाहेगी। टीम इंडिया अगर यह मैच हार जाती है तो खिताबी मुकाबले में पहुंचने की उसकी राह मुश्किल हो जाएगी।

आंकड़ों में देखें तो टीम इंडिया पिछले तीन मैचों में श्रीलंका से जीती है। उसे पिछली हार जुलाई 2021 में मिली थी। श्रीलंका से भारत 17 मैच जीता है। वहीं, सात मुकाबलों में उसे हार मिली है। एक मैच में नतीजा सामने नहीं आया। भारतीय टीम ने श्रीलंका को इसी साल फरवरी में तीन टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था। वह जीत के इस क्रम को जारी रखने के इरादे से दुबई में उतरेगी।
आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी…

कब होगा भारत और श्रीलंका के बीच मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप में सुपर-4 राउंड का यह मुकाबला छह सितंबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और श्रीलंका का मुकाबला?
भारत और श्रीलंका के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा। पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
एशिया कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट एचडी पर यह मैच देख सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस टूर्नामेंट के मैच देख सकते हैं।

विस्तार

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में मंगलवार (छह सितंबर) को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम पाकिस्तान से मिली हार को भुलाकर मैच जीतने उतरेगी। वहीं, श्रीलंका की टीम के हौसले अफगानिस्तान को हराने के बाद बुलंद हैं। वह लगातार दूसरी जीत के साथ फाइनल के करीब पहुंचना चाहेगी। टीम इंडिया अगर यह मैच हार जाती है तो खिताबी मुकाबले में पहुंचने की उसकी राह मुश्किल हो जाएगी।

आंकड़ों में देखें तो टीम इंडिया पिछले तीन मैचों में श्रीलंका से जीती है। उसे पिछली हार जुलाई 2021 में मिली थी। श्रीलंका से भारत 17 मैच जीता है। वहीं, सात मुकाबलों में उसे हार मिली है। एक मैच में नतीजा सामने नहीं आया। भारतीय टीम ने श्रीलंका को इसी साल फरवरी में तीन टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था। वह जीत के इस क्रम को जारी रखने के इरादे से दुबई में उतरेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here