Home Breaking News Rakesh Roshan: राकेश रोशन के ये हैं 10 दमदार रिश्तेदार, जानिए पाकिस्तान से क्या है नागरथ परिवार का कनेक्शन

Rakesh Roshan: राकेश रोशन के ये हैं 10 दमदार रिश्तेदार, जानिए पाकिस्तान से क्या है नागरथ परिवार का कनेक्शन

0
Rakesh Roshan: राकेश रोशन के ये हैं 10 दमदार रिश्तेदार, जानिए पाकिस्तान से क्या है नागरथ परिवार का कनेक्शन

[ad_1]

निर्माता, निर्देशक, लेखक, अभिनेता राकेश रोशन 73 साल के हो गए हैं। 6 सितंबर 1949 को जन्मे राकेश रोशन का पूरा नाम राकेश रोशन नागरथ है, लेकिन पिता की मौत के बाद उनके परिवार वालों ने अपने नाम के पीछे ‘नागरथ’ सरनेम लगाना छोड़ दिया। उन्होंने अपने पिता को याद रखने के लिए उनके ही नाम को अपना सरनेम बना लिया। राकेश रोशन ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत साल 1970 में फिल्म ‘घर घर की कहानी’ से की। ‘खून भरी मांग’, ‘कामचोर’, ‘खेल खेल में’, ‘खट्टा मीठा’ जैसी उनकी हिट फिल्मों की लंबी फेहरिस्त है। बतौर निर्देशक उन्होंने करियर की शुरुआत फिल्म 1987 में ‘खुदगर्ज’ से की और इसके बाद अपने बेटे ऋतिक के साथ ‘कहो ना प्यार है’, ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’, ‘कृष 3’ जैसी सुपरहिट फिल्में भी निर्देशित कीं। राकेश रोशन के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं, उनके वंश वृश के बारे में…

रोशन लाल नागरथ 

राकेश रोशन के पिता रोशन लाल नागरथ उर्फ ‘रोशन’ फिल्मी दुनिया के जाने माने संगीत निर्देशक थे। उनका जन्म 14 जुलाई 1917 को गुजरांवाला, पंजाब में हुआ जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। रोशन लाल नागरथ ने बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरुआत साल 1949 केदार शर्मा की ‘नेकी और बदी’ से की। अपने करियर में लगभग 56 फिल्मों में संगीत देने वाले रोशन लाल नागरथ ने मोहम्मद रफी, मुकेश, तलत महमूद और लता मंगेशकर के साथ तमाम हिट गाने बनाए। गीतकार इंदीवर और आनंद बख्शी को उन्होंने ही ब्रेक दिया। 16 नवंबर 1967 को उनका दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया।

जे ओम प्रकाश

अपने जमाने के मशहूर निर्माता, निर्देशक जे ओम प्रकाश के दामाद हैं राकेश रोशन। जे ओम प्रकाश की बेटी पिंकी से राकेश रोशन का विवाह हुआ। जे ओम प्रकाश का जन्म 24 जनवरी 1926 को सियालकोट पंजाब में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। जे ओम प्रकाश ने करीब 23 फिल्मों का निर्माण और इनमे से कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया है। ‘आए दिन बहार के’, ‘आया सावन झूम के’, ‘मिलन की बेला’, ‘अर्पण’ जैसी उनकी चर्चित फिल्में हैं। 7 अगस्त 2019 में 93 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

राजेश रोशन 

राकेश रोशन के छोटे भाई राजेश रोशन बचपन में संगीतकार नहीं बल्कि एक सरकारी अफसर बनना चाहते थे। पिता के देहांत के बाद उन्होंने संगीत में रुचि लेना शुरू कर दिया। राजेश रोशन की पहली गुरु उनकी मां इरा रोशन थीं। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर महमूद  ने राजेश रोशन को पहला मौका फिल्म ‘कुंवारा बाप’ में दिया।

संजय खान 

राकेश रोशन के समधी बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक अभिनेता संजय खान हैं। संजय खान की बेटी सुजैन खान से ऋतिक रोशन की शादी साल 2000 में हुई। 13 साल के बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे है जिनका नाम रेहान और रिदान है। दोनों बच्चों की परवरिश ऋतिक रोशन और सुजैन खान मिलकर करते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here