Home Sports IND vs SL मैच से पहले गौतम गंभीर बोले-चहल की जगह इस तेज गेंदबाज को खिलाओ

IND vs SL मैच से पहले गौतम गंभीर बोले-चहल की जगह इस तेज गेंदबाज को खिलाओ

0
IND vs SL मैच से पहले गौतम गंभीर बोले-चहल की जगह इस तेज गेंदबाज को खिलाओ

[ad_1]

हाइलाइट्स

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ आवेश ने 4 ओवर में 53 रन दिए थे
श्रीलंका से सलामी बल्लेबाज कुसल मेडिंस इस समय बढ़िया फॉर्म में चल रहे हैं
दोनों टीमों के बीच मुकाबला आज शाम को

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के दूसरे सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से मात दी. मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज की साझेदारी से पाकिस्तान टीम इंडिया के खिलाफ जीतने में सफल रहा. अब करो या मरो मुकाबले में भारतीय टीम श्रीलंका से भिड़ेगी. एशिया कप के इस मुकाबले में टीम इंडिया के पास गलती करने की कोई गुजांइश नहीं बची है. टीम इंडिया को हर हाल में जीत दर्ज करने होगी. इस महत्वपूर्ण मुकाबले को लेकर भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टीम में बदलाव की बात कही है.

गौतम गंभीर ने सुझाव दिया है कि टीम मैनेजमेंट को युजवेंद्र चहल को बाहर कर उनकी जगह आवेश खान को लाना चाहिए. गंभीर ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर कहा “चहल ने इस प्रतियोगिता में अच्छी गेंदबाजी नहीं की है, निश्चित रूप से उनकी जगह आवेश खान को लाना चाहिए और रवि बिश्नोई के साथ खेलना चाहिए.” आवेश खान अनफिट होने की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे.

वहीं, युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सुपर फोर मुकाबले में अपने 4 ओवरों में 26 रन देकर 1 विकेट लिए थे. बिश्नोई ने पावरप्ले में बाबर आजम का भी विकेट निकाला था. चहल ने 4 ओवरों में 43 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था. चहल अब तक 12 ओवर में 93 रन दे चुके हैं. उन्हें सफलता केवल एक मिली है.

आवेश खान ने भारत के लिए शुरुआती 2 मुकाबले खेले हैं. जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 2 ओवर करते हुए 19 रन देकर 1 विकेट लिए है जबकि हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 4 ओवर में 53 रन लुटाकर महंगे साबित हुए थे.

श्रीलंका के 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को बचना होगा, जानें विरोधी टीम की ताकत और कमजोरी

रोहित और राहुल को दिखाना होगा दम
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर केएल राहुल ने एशिया कप में अभी तक बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके है. कप्तान रोहित शर्मा तीनों मैचों में किसी भी मैच में अभी तक 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं. वहीं केएल राहुल ने 3 मैचों में मात्र 64 रन बनाए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेडिंस (विकेटकीपर), चरित असलंका, दानुष्का गुणतिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, असिता फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

Tags: Asia cup, Avesh khan, Gautam gambhir, India vs Srilanka, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here