Home Sports T20 World Cup: पंड्या को चैंपियन बनाने वाला खिलाड़ी खेलेगा वर्ल्ड कप, भारतीय दाैरे के लिए भी टीम घोषित

T20 World Cup: पंड्या को चैंपियन बनाने वाला खिलाड़ी खेलेगा वर्ल्ड कप, भारतीय दाैरे के लिए भी टीम घोषित

0
T20 World Cup: पंड्या को चैंपियन बनाने वाला खिलाड़ी खेलेगा वर्ल्ड कप, भारतीय दाैरे के लिए भी टीम घोषित

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है
भारतीय दौरे पर टीम को 3 टी20 खेलने हैं

जोहानिसबर्ग. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घाेषित कर दी. यही टीम भारत में होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी. दौरे पर साउथ अफ्रीका को 3 वनडे के मुकाबले भी खेलने हैं. तेंबा बावुमा (Temba Bavuma) को टीम का कप्तान बनाया गया है. उनकी अगुआई में टीम का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है. वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के मुकाबले 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने हैं. कुल 16 टीमें इसमें शामिल हो रही हैं. पिछले दिनों आईपीएल 2022 में हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने में डेविड मिलर का रोल अहम रहा था. उन्हें भी टीम में जगह मिली है. साउथ अफ्रीका ने अब तक कभी भी टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीता है.

15 सदस्यीय टीम में ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को भी शामिल किया गया है. उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. इसके अलावा तेज गेंदबाज के तौर कैगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्किया अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं. दोनों 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच पर इन्हें फायदा भी मिलेगा. ट्रिस्टन स्टब्स पहली बार वर्ल्ड कप खेलने को तैयार हैं. चोट के कारण रासी वान डर डुसेन को जगह नहीं मिली है.

चोट के कारण थे बाहर
तेंबा बावुमा जून में भारतीय दौरे पर चोटिल हो गए थे. इसके बाद वे टीम से बाहर चल रहे थे. वहीं डुसेन को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी. उनकी बाएं हाथ की उंगली टूट गई है. उन्हें ठीक होने में कम से कम 6 हफ्ते का समय लगेगा. रिली रोसो भी टीम में जगह मिली है.

Asia Cup: भारत की जीत श्रीलंका के खिलाफ पक्की! यूएई में विरोधी टीम जीती ही नहीं, 27 साल बाद होगी भिड़ंत

टीम इस प्रकार है
तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मारक्रम, डेविड मिलर, लूंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिली रोसो, वायने पार्नेल, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स.

Tags: Australia, CSA, David Miller, India vs South Africa, South africa, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here