Home Sports Asia Cup Final: टीम इंडिया की किस्मत की चाभी अफगानिस्तान के पास, आज पाकिस्तान से है मुकाबला

Asia Cup Final: टीम इंडिया की किस्मत की चाभी अफगानिस्तान के पास, आज पाकिस्तान से है मुकाबला

0
Asia Cup Final: टीम इंडिया की किस्मत की चाभी अफगानिस्तान के पास, आज पाकिस्तान से है मुकाबला

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप 2022 में आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत
पाकिस्तान की टीम सुपर फोर में टीम इंडिया को हरा चुकी है
अफगानिस्तान को सुपर फोर में पहले मुकाबले में श्रीलंका से मिली हार

नई दिल्ली. एशिया कप 2022 के सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान की टीम बुधवार (7 सितंबर) को अफगानिस्तान से भिड़ेगी. सुपर फोर में पाकिस्तान की टीम भारत को पांच विकेट से हरा चुकी है. वहीं, अफगानिस्तान को पहले मुकाबले में श्रीलंका ने चार विकेट से शिकस्त दी है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मुकाबले पर टीम इंडिया के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट फैंस की भी नजर रहेगी. भारतीय टीम एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में पाक के बाद श्रीलंका से हार चुकी है. टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने का रास्ता अफगानिस्तान की टीम खोल सकती है. इसके लिए अफगानिस्तान को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में बाबर आजम की अगुवाई वाली पाक टीम को मात देनी होगी.

पाकिस्तान से आज तक नहीं टी20 नहीं जीता अफगानिस्तान
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें तीन बार टी20 क्रिकेट में आमने-सामने हुई है. हर बार बाजी पाकिस्तान के हाथ लगी है. हालांकि, इस बार पाकिस्तान के खिलाफ राशिद खान और मुजीब उर रहमान की जोड़ी अंतर पैदा कर सकती है. राशिद खान ने टी20 लीग्स में 5 बार बाबर आजम को अपना शिकार बनाया है.

भारत के लिए पाकिस्तान की हार जरूरी
श्रीलंका की टीम अफगानिस्तान और भारत को हराकर एशिया कप 2022 के फाइनल में जगह बना चुकी है. पाकिस्तान की टीम अगर आज अफगानिस्तान को हरा देगी तो अफगान के साथ ही भारत भी एशिया कप 2022 से बाहर हो जाएगा. इसके उलट अफगानिस्तान की जीत से टीम इंडिया के दरवाजे दोबारा खुल सकते हैं.

एशिया कप 2022 में भारत के फाइनल में पहुंचने का समीकरण
-अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान को हरा दे
-भारतीय टीम अफगानिस्तान को मात दे
-श्रीलंका की टीम भी पाकिस्तान को हराए
-भारतीय टीम का नेट रनरेट अफगानिस्तान और पाकिस्तान की टीम से बेहतर हो

पाकिस्तान की हार से जाता है भारत के फाइनल का रास्ता, समझें पूरा समीकरण

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रऊफ, नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन.

भारत पर भारी पड़े श्रीलंका के 4 चीते, रोहित-चहल का कमाल भी न आया काम

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्ला जादरान, करीम जनत, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान और फजल फारुकी.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, हसन अली और उस्मान कादिर.

अफगानिस्तान की टीम: मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, अफसर जजई, अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद मलिक, फजल फारूकी, हशमतुल्ला शाहिदी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, करीम जानत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह जदरान, नूर अहमद, नजीबुल्लाह जदरान, नूर अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज, राशिद खान और समीउल्लाह शेनवारी.

Tags: Afghanistan, Asia cup, Babar Azam, Pakistan, Rashid khan, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here