Home Sports रोहित शर्मा लगातार 2 हार के बाद बोले, कमी कहीं नहीं है, हम क्वॉलिटी टीम हैं

रोहित शर्मा लगातार 2 हार के बाद बोले, कमी कहीं नहीं है, हम क्वॉलिटी टीम हैं

0
रोहित शर्मा लगातार 2 हार के बाद बोले, कमी कहीं नहीं है, हम क्वॉलिटी टीम हैं

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रीलंका ने मंगलवार को भारत को छह विकेट से हराया.
एशिया कप सुपर 4 में भारत की लगातार दूसरी हार थी.
रोहित शर्मा ने हार के बाद टीम की चिंताओं को दरकिनार किया.

नई दिल्ली. एशिया कप 2022 में लगातार दूसरी हार के बाद भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को टीम में कोई कमी नजर नहीं आ है. वह अपने प्रयोगों और संयोजन को सही बता रहे हैं और खिलाड़ियों का बचाव कर रहे हैं. हालांकि, दो हार के साथ ही भारत के फाइनल में पहुंचने की संभावना कम हो गई है. अब भारत को फाइनल में अगर पहुंचना है तो न केवल अपना तीसरा और अंतिम सुपर फोर मैच जीतना है, बल्कि अन्य मैचों से भी अनुकूल परिणाम के लिए प्रार्थना करनी होगी. एशिया कप 2022 में भारत को मिली लगातार दो हार के बाद एक बात सामने आई है कि टीम द्विपक्षीय सीरीज में तो शानदार प्रदर्शन करती है, लेकिन बहु राष्ट्र आयोजनों में फ्लॉप साबित हो जाती है.

श्रीलंका से मिली हार के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा से सवाल पूछा गया कि टीम में कहां कमी है तो उन्होंने जवाब दिया, ”कमी कहीं नहीं है. टीम में क्वॉलिटी है.” भारत के कप्तान ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि टीम 90 प्रतिशत व्यवस्थित है और उनके पास इस समय कोई कमी नहीं है. हां, कुछ ही बदलाव होंगे. मैं हमेशा कोशिश करना चाहता था कि अगर हम तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेले तो क्या हो सकता है?

IND vs SL: भारत की हार के बाद रोहित शर्मा ने क्यों कहा- हमारे ड्रेसिंग रूम में ऐसी बातें नहीं होतीं

रोहित शर्मा ने कहा, ”हमने बहुत सारे मैच जीते हैं, लेकिन हां इस तरह के टूर्नामेंट में आप अलग-अलग विपक्ष के साथ खेलते हैं, दबाव अलग होता है.” रोहित ने कहा कि इस पर उन्होंने टीम मीटिंग के दौरान भी चर्चा की है और उन्हें हमेशा अपने विरोधियों से आगे रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ऐसा होता है. हम 10 या 12 रन कम थे, लेकिन फिर भी हमारा स्कोर अच्छा था.

VIDEO: हार्दिक को नंबर 5 पर भेजा तो हैरान रह गए ऋषभ पंत, रिएक्शन वायरल

उन्होंने कहा, ”द्विपक्षीय सीरीज में आप फिर से उसी टीम से खेल रहे होते हैं और इस तरह के टूर्नामेंट में टीमें अलग-अलग प्लान लेकर आती हैं और हमें उनसे आगे रहना होता है.” रोहित ने आगे कहा, ”यही हम टीम मीटिंग में भी चर्चा करते हैं और उसके बाद ही हम परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. हां, हम टी20 विश्व कप (सेमीफाइनल) के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाए और यहां एशिया कप में हमने दो गेम गंवाए हैं. वर्तमान में आईसीसी टूर्नामेंट में यह हमारे लिए एक चुनौती है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमें इसके बारे में इतना सोचना होगा. बेशक, दबाव है और हमारा काम उस दबाव को संभालना है.”

बता दें कि भारत ने टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज में शानदार शुरुआत की थी. उन्होंने पाकिस्तान और फिर हॉन्ग कॉन्ग को हराया, लेकिन सुपर 4 चरण में भारत को लगातार 2 हार का सामना करना पड़ा. पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका ने भारत को शिकस्त दी.

Tags: Asia cup, IND vs SL, India Vs Sri lanka, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here