[ad_1]
हाइलाइट्स
मोहम्मज रिजवान एशिया कप में अबतक 3 मैचों में 192 रन बनाए हैं.
वहीं, बाबर आजम एशिया कप में अबतक 3 मैचों में 33 रन बना सके हैं.
मोहम्मद रिजवान 815 रेटिंग अंकों के साथ रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं.
नई दिल्ली. मोहम्मद रिजवान एशिया कप 2022 में अपने असाधारण प्रदर्शन के बाद आईसीसी पुरुष टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में 815 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं. इसी के साथ विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बाबर आजम और मिस्बाह-उल-हक के बाद आईसीसी पुरुष टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 होने वाला केवल तीसरे पाकिस्तान खिलाड़ी बन गए हैं.
मोहम्मद रिजवान अब बाबर आजम को पछाड़ते हुए दुनिया के नए नंबर 1 रैंक वाले टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज बन गए हैं. रिजवान एशिया कप में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने 3 मैचों में 192 रन बनाए हैं और वह लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. रिजवान हॉन्ग कॉन्ग और भारत के खिलाफ मैचों में बल्ले से शानदार रहे. पाकिस्तान की लगातार जीत में उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग और भारत के खिलाफ क्रमश: 78* और 71 रन बनाए. उनके प्रदर्शन ने उन्हें बाबर को पछाड़ते हुए एक स्थान हासिल करने में मदद की. वहीं. बाबर आजम ने अब तक टूर्नामेंट में कम रन बनाए हैं. उन्होंने 3 मैचों में सिर्फ 33 रन बनाए हैं.
VIDEO: ऋषभ पंत ने गंवाया रन आउट का मौका, फैन्स को याद आए धोनी
टी20 रैंकिंग में टॉप पर रहने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं रिजवान
बाबर आजम अपने करियर में 1155 दिनों तक टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी चार्ट में शीर्ष पर रहे हैं. जबकि मिस्बाह-उल-हक 20 अप्रैल 2008 से 27 फरवरी 2009 तक 313 दिनों के लिए टॉप पर थे. अब रिजवान टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं. श्रीलंका के पथुम निसानका ने एशिया कप में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद नंबर 8 पर पहुंच गए हैं. निसानका ने अपने पिछले तीन मैचों में 20, 35 और 52 के स्कोर बनाए हैं. उनके नवीनतम प्रदर्शन से श्रीलंका ने सुपर 4 मुकाबले में भारत को हरा दिया.
VIDEO: हार्दिक को नंबर 5 पर भेजा तो हैरान रह गए ऋषभ पंत, रिएक्शन वायरल
सूर्यकुमार यादव चौथे स्थान पर खिसके
अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्ला गुरबाज ने भी लंबी छलांग लगाई है. एशिया कप 2022 के सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 84 रन बनाकर नंबर 15 पर पहुंच गए हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी श्रीलंका के खिलाफ 72 रन की पारी के बाद चार पायदान के फायदे से 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, टॉप 3 में शामिल सूर्यकुमार यादव अब चौथे स्थान पर पहुंच गए है. दूसरे स्थान पर 794 अंकों के साथ बाबर आजम के बाद तीसरे स्थान पर 792 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम पहुंच गए हैं.
श्रीलंका-अफगानिस्तान के स्पिनरों को फायदा
गेंदबाजी चार्ट में श्रीलंका और अफगानिस्तान के स्पिनरों को उनके शानदार प्रदर्शन के बाद सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. मुजीब उर रहमान के 2/30 ने उन्हें अकील होसेन के साथ संयुक्त नंबर 6 पर जाने में मदद की. महीष तीक्ष्णा एशिया कप 2022 के दौरान पिछले तीन मैचों में 1/23, 1/29 और 1/29 के आंकड़े दर्ज करते हुए अपने किफायती सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर रहे. इसका उन्हें भरपूर इनाम मिला. वह टॉप 10 में शामिल हो गए हैं. पांच पायदान की छलांग लगाते हुए महीष आठवें स्थान पर आ गए हैं. पाकिस्तान के शादाब खान भी हॉन्ग कॉन्ग और भारत के खिलाफ क्रमश: 4/8 और 2/31 के बाद 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, Babar Azam, ICC T20 Rankings, Mohammad Rizwan, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : September 07, 2022, 14:29 IST
[ad_2]
Source link