Home Sports Asia Cup 2022: पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर जीत से भारत का खेल खत्म, आखिरी मैच से पहले ही टीम इंडिया ‘OUT’

Asia Cup 2022: पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर जीत से भारत का खेल खत्म, आखिरी मैच से पहले ही टीम इंडिया ‘OUT’

0
Asia Cup 2022: पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर जीत से भारत का खेल खत्म, आखिरी मैच से पहले ही टीम इंडिया ‘OUT’

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक रोमांचक मैच में हराया

नई दिल्ली. भारत के एशिया कप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद आखिर मैच से पहले ही खत्म हो गई. भारत के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर जीत जरूरी थी. लेकिन, पाकिस्तान ने इसे पूरा नहीं होने दिया. इस तरह भारत की एशिया कप की खिताबी हैट्रिक पूरी करने का सपना चकनाचूर हो गया. भारत सुपर-4 राउंड के अपने पहले दो मैच पाकिस्तान और श्रीलंका से हार गया था. इस हार के साथ ही भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई थी. भारत की सारी उम्मीदें अफगानिस्तान पर टिकी थी.अगर वो पाकिस्तान को हरा देता तो भारत को एक लाइफलाइन मिल जाती. अफगानिस्तान ऐसा करने की राह में बढ़ भी गया था. लेकिन, नसीम शाह ने आखिरी ओवर में लगातार 2 छक्के मारकर न सिर्फ अफगानिस्तान के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म कर दी, बल्कि भारत भी रेस से बाहर हो गया.

पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 4 गेंद रहते हासिल कर लिया. पाकिस्तान की जीत के हीरो गेंदबाज नसीम शाह रहे. पाकिस्तान को आखिरी 6 गेंद में 11 रन की दरकार थी. उसके 9 विकेट गिर चुके थे. हार का खतरा मंडरा रहा था. लेकिन, नसीम ने फजलहक फारुकी की लगातार 2 गेंद में 2 छक्के उड़ाकर पाकिस्तान को रोमांचतक जीत दिला दी. अब 11 सितंबर को एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान की टक्कर श्रीलंका से होगी. दोनों ही टीमें दो-दो मुकाबले जीत चुकी है.

यह भी पढ़ें:PAK vs AFG, Asia Cup: पहले छिनी नंबर-1 की कुर्सी, अब हुए गोल्डन डक का शिकार

सचिन तेंदुलकर से आगे निकले रोहित शर्मा… लगाया रनों का अंबार, यह उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले भारतीय

अफगानिस्तान की खराब बल्लेबाजी
इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज 129 रन ही बना पाए. इब्राहिम जादरान (35) को छोड़ दें तो अफगानिस्तान का कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. वैसे, अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. लेकिन, शारजाह के धीमे विकेट पर इन दोनों के आउट होते ही अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और 20 ओवर में अफगानिस्तान 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना पाया. पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए.

50 रन में पाकिस्तान ने 3 विकेट गंवाए
130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत भी बेहद खराब रही. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए. वो खाता तक नहीं खोल पाए. उन्हें फजलहक फारुकी ने एलबीडब्ल्यू किया. इसके बाद चौथे ओवर में फखर जमां भी एक रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए. पाकिस्तान ने 18 रन के भीतर ही 2 विकेट गंवा दिए. हालांकि, दूसरे छोर से मोहम्मद रिजवान लगातार बड़े शॉट्स खेलते रहे. लेकिन, शारजाह के धीमे विकेट पर वो भी राशिद खान और मुजीब उर रहमान जैसे फिरकी गेंदबाजों के आगे ज्यादा वक्त तक नहीं टिक पाए और 26 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट राशिद खान ने लिया.

अफगानिस्तान ने 2 ओवर में 4 विकेट झटके
पाकिस्तान ने 50 रन के भीतर ही तीन विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने चौथे विकेट के लिए 41 गेंद में 42 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को मैच में बनाए रखा. लेकिन, 16वें ओवर में इफ्तिखार खान के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई. 17वें ओवर में राशिद खान ने शादाब का विकेट भी चटका दिया. पाकिस्तान को आखिरी 18 गेंद में जीत के लिए 25 रन चाहिए थे और उसके 5 विकेट बाकी थे. ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से जीत जाएगा. लेकिन, अफगानिस्तान के गेंदबाजों और फील्डर ने पासा पलट दिया. 18वें ओवर में फजलहक फारुकी ने 2 विकेट झटके और अगले ओवर में फऱीद अहमद ने भी दो पाकिस्तान बल्लेबाजों को आउट कर दिया. 119 रन के स्कोर पर पाकिस्तान के 9 विकेट गिर चुके थे.

नसीम के 2 छक्कों से जीता पाकिस्तान
नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन की जोड़ी बची थी. आखिरी ओवर में स्ट्राइक पर नसीम थे और उन्होंने फजलहक की लगातार 2 गेंदों पर दो छक्के जड़ 4 गेंद पहले ही पाकिस्तान को 1 विकेट से जीत दिला दी और इसके साथ ही अफगानिस्तान और भारत दोनों के फाइनल में पहुंचने के रास्ते बंद हो गए.

Tags: Afghanistan vs Pakistan, Asia cup, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here