[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान की टीमें एशिया कप के सुपर-4 राउंड में गुरुवार को आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। टूर्नामेंट दोनों का यह अंतिम मैच होगा। भारत और अफगानिस्तान जीत के साथ एशिया कप से स्वदेश लौटना चाहेंगे। टीम इंडिया को पाकिस्तान के बाद श्रीलंका से हार मिली थी। वहीं, अफगानिस्तान को पहले श्रीलंका और फिर पाकिस्तान ने हराया।
भारत और अफगानिस्तान की टीमें चौथी बार टी20 क्रिकेट में आमने-सामने होंगी। अब खेले गए तीनों मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। उसने अफगानिस्तान को 2010 में सात विकेट, 2012 में 23 रन और 2021 में 66 रन से हराया था। पिछले साल यूएई में हुई टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 मैच होगा।
[ad_2]
Source link