Home Sports VIDEO: पाकिस्तानी फैंस को पीटने का मामला; स्टानिकजई का शोएब अख्तर को जवाब- बात को देश पर मत ले जाना

VIDEO: पाकिस्तानी फैंस को पीटने का मामला; स्टानिकजई का शोएब अख्तर को जवाब- बात को देश पर मत ले जाना

0
VIDEO: पाकिस्तानी फैंस को पीटने का मामला; स्टानिकजई का शोएब अख्तर को जवाब- बात को देश पर मत ले जाना

[ad_1]

नई दिल्ली. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप के मुकाबले के बाद इन दोनों टीमों के प्रशंसकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने इस पर अफगान फैंस को खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने खुद एक वीडियो जारी कर अफगानिस्तान को बुरे वक्त में मदद का वास्ता दिया. इस पर अफगानिस्तान टी20 लीग के फाउंडर (@APLT20official) शफीक स्टानिकजई ने शोएब अख्तर को करारा जवाब दिया है.

शोएब अख्तर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहने लोगों को पीट रहे हैं. पाकिस्तान के ये फैंस जान बचाकर भाग रहे हैं और दूसरे पक्ष के लोग उन पर कुर्सियां फेंक रहे हैं. यह वीडियो अफगानिस्तान और पाकिस्तान मैच के बाद का बताया जा रहा है. शोएब अख्तर ने इस पर अफगान प्रशंसकों को खेल भावना का सम्मान करने की नसीहत दी है.

शोएब अख्तर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अफगान प्रशंसक क्या कर रहे हैं? यह ऐसी हरकत है, जो वे (अफगान टीम के प्रशंसक) पहले भी कई बार कर चुके हैं. उन्हें समझना चाहिए कि यह एक खेल है और इसे खेल भावना के साथ ही खेलना चाहिए. @ShafiqStanikzai आपके लोग और आपके खिलाड़ियों को अभी बहुत कुछ सीखना है, यदि वे खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं.’

भावनाओं पर कोई नियंत्रण नहीं, बात को देश पर मत लेना

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

FIRST PUBLISHED : September 08, 2022, 09:46 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here