[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
पुरुषों के हॉकी विश्व कप 2023 के लिए शेड्यूल का एलान हो चुका है। 16 टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम ग्रुप डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए में अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। ग्रुप बी में बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान को रखा गया है। ग्रुप सी में नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली की टीम है। इस टूर्नामेंट का आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 के बीच होगा।
[ad_2]
Source link