[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ। कोहली ने दुबई में एशिया कप के सुपर-4 राउंड के मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया। उन्होंने 122 रनों की नाबाद पारी खेली। विराट ने 61 गेंद की पारी में 12 चौके और छह छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। कोहली ने शतक लगाने के बाद रिंग को चूमा। लोग इस बात को जानना चाहते थे कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। विराट ने पारी के बाद इसका खुलासा किया।
कोहली ने कहा, ”मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं। नवंबर 2019 के बाद जश्न मनाने का मौका मिला। इस फॉर्मेट में मैं शतक की उम्मीद कम ही कर रहा था। जब मैं टीम में वापस आया तो सबने मेरा स्वागत किया। मैंने अपने रिंग को किस किया। अनुष्का शर्मा मुश्किल परिस्थितियों में मेरे साथ रहीं। यह शतक उनके और बेटी वामिका के लिए है।”
विराट ने आगे कहा, ”खेल से दूर रहकर मैंने काफी कुछ सीखा। लोग मेरे शतक के बारे में बात कर रहे थे। मैंने छह महीने का ब्रेक लिया। मैं मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुका था। मैं अपनी टीम को बेस्ट प्रदर्शन करके देना चाहता था। मैंने अपनी लय हासिल कर ली है।”

[ad_2]
Source link