Home Breaking News Brahmastra Movie Review: अलौकिक शक्तियों पर प्रेम की जीत की रोचक कहानी, रणबीर और आलिया ने जीते दिल

Brahmastra Movie Review: अलौकिक शक्तियों पर प्रेम की जीत की रोचक कहानी, रणबीर और आलिया ने जीते दिल

0
Brahmastra Movie Review: अलौकिक शक्तियों पर प्रेम की जीत की रोचक कहानी, रणबीर और आलिया ने जीते दिल

[ad_1]

Movie Review

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा

कलाकार

रणबीर कपूर
,
आलिया भट्ट
,
अमिताभ बच्चन
,
नागार्जुन
,
मौनी रॉय
और
शाहरुख खान

लेखक

अयान मुखर्जी
और
हुसैन दलाल

निर्देशक

अयान मुखर्जी

निर्माता

स्टार स्टूडियोज
,
धर्मा प्रोडक्शंस
,
प्राइम फोकस
और
स्टारलाइट पिक्चर्स

रिलीज डेट

9 सितंबर 2022

विस्तार

मार्वल स्टूडियोज का सिनेमा कहें या हैरी पॉटर सीरीज व लॉर्ड ऑफ द रिंग्स सीरीज की फिल्में, इन सबके असर से बीते दो ढाई दशक में जवान हुई दर्शकों की ऐसी पूरी एक पीढ़ी तैयार हो चुकी है जिसने दादी, नानी से सुनी अपनी देसी कहानियों को ऐसे ही भव्य तरीके से परदे पर दिखाए जाने की हिंदी फिल्म निर्माताओं से आस लगा रखी है। ताज्जुब की बात ये है कि फिल्में बनाने की तकनीक के इतना उन्नत होने के बाद भी किसी हिंदी फिल्मकार का ध्यान अब तक इस तरफ गया ही नहीं। भारतीय दंतकथाओं में पौराणिक गाथाओं की तमाम कहानियां मुख्य कहानियों की क्षेपक कथाओं के रूप में आती है। ऐसी ही एक क्षेपक कथा सरीखी अयान मुखर्जी की 11 साल पहले सोची गई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ तीन हिस्सों में बनना प्रस्तावित है। इस कहानी का पहला हिस्सा अयान ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ के रूप में बनाया है। इसकी अगली कड़ी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट टू देवा’ की घोषणा भी फिल्म के क्लाइमेक्स में की है और जिस मोड़ पर आकर ये कहानी रुकती है, वहां इसके दूसरे भाग को देखने की दिलचस्पी दर्शकों में बनी रहती है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here