[ad_1]
07:56 PM, 09-Sep-2022
SL vs PAK Live: पाकिस्तान को पहला झटका
चार ओवर के बाद पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 32 रन बना लिए हैं। फिलहाल फखर जमान और बाबर आजम क्रीज पर हैं। 28 पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा। पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे प्रमोद मदुशन ने दुनिया के नंबर एक टी-20 बैटर मोहम्मद रिजवान को कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। रिजवान 14 रन बना सके।
07:19 PM, 09-Sep-2022
SL vs PAK Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हसन अली, हारिस रऊफ, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।
श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, दनुष्का गुणातिलाका, भानुका राजपक्षा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मदुशन, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका।
07:15 PM, 09-Sep-2022
SL vs PAK Live: श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका के कप्तान शनाका ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। चरिथ असलंका की जगह धनंजय डी सिल्वा और असिथा फर्नांडो की जगह प्रमोद मदुशन को जगह मिली है। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। शादाब खान और नसीम शाह यह मैच नहीं खेल रहे। उनकी जगह उस्मान कादिर और हसन अली को मौका मिला है।
07:04 PM, 09-Sep-2022
SL vs PAK Asia Cup Live: 28 पर पाकिस्तान को पहला झटका, मदुशन ने डेब्यू मैच में रिजवान को आउट किया
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज फाइनल के ड्रेस रिहर्सल मैच में श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। ये दोनों टीमें पहली ही फाइनल में पहुंच चुकी हैं। 11 सितंबर यानी रविवार को फाइनल खेला जाना है। इससे पहले ये दोनों टीमें एकदूसरे की कमजोरी पर प्रहार करने उतरी हैं। श्रीलंका की टीम पांच बार की चैंपियन है, जबकि पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप पर कब्जा जमाया है।
[ad_2]
Source link