[ad_1]
हाइलाइट्स
महेंद्र सिंह धोनी अमेरिका में US ओपन का लुत्फ उठाते नजर आए
धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ले लिया था संन्यास
नई दिल्ली. पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी अमेरिका में नजर आए. दोनों की टेनिस में भी दिलचस्पी है और इन दिनों यूएस ओपन 2022 का लुत्फ उठा रहे हैं. धोनी को देखते ही फैंस खुश हो गए और शोर मचाने लगे. धोनी ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. ऑर्थर-ऐश स्टेडियम में दोनों दिग्गज स्क्रीन दिखे. धोनी किसी से बातें कर रहे थे. इसके बाद कपिल देव स्क्रीन पर नजर आए.
दरअसल, न्यूयॉर्क में यूएस ओपन 2022 जारी है. टूर्नामेंट में एक ओर खिलाड़ी कोर्ट पर अपने शानदार प्रदर्शन के जरिये सुर्खियां बटोर रहे तो दूसरी ओर कई जानी मानी हस्तियां मुकाबला देखने पहुंच रही हैं. धोनी और कपिल देव के साथ मशहूर शेफ विकास खन्ना भी नजर आए. वीडियो यूएस ओपन के ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की ओर से भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.
Indian cricketing royalty at the #USOpen
Two former Indian World Cup winning captains, @msdhoni and @therealkapildev graced the stands at Arthur Ashe yesterday as two young future Champions battled it out for 5 hours and 15 minutes #GoBigOrGoHome #SonySportsNetwork pic.twitter.com/e7CCgHJOMZ
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 9, 2022
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, ‘यूएस में भारतीय क्रिकेट रॉयल्टी. दो पूर्व भारतीय विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव ने ऑर्थर-ऐश में स्टैंड की शोभा बढ़ाई.’
ये भी पढ़ें: युवराज सिंह को पछाड़कर रोहित शर्मा बनेंगे नए ‘सिक्सर किंग’, इन 5 रिकॉर्ड का टूटना तय
कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था. बाद में 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप भी जीता. धोनी 2023 में आईपीएल खेलेंगे और चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं.
बात यूएस ओपन 2022 की करें तो टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और राफेल नडाल टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही सेरेना विलियम्स ने संन्यास की घोषणा कर दी थी. तीसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया की अजला टोमलजानोविक ने हराया. खिताब जीतने के प्रबल दावेदार रहे राफेल नडाल भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Kapil dev, Ms dhoni, US Open
FIRST PUBLISHED : September 09, 2022, 20:36 IST
[ad_2]
Source link