Home Breaking News PM Modi Uzbekistan Visit: समरकंद दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं

PM Modi Uzbekistan Visit: समरकंद दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15-16 सितंबर को समरकंद, उज्बेकिस्तान का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेंगे। पीएम मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर समरकंद जाएंगे।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शिखर सम्मेलन के दौरान नेताओं से पिछले 2 दशकों में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने और राज्य और बहुपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करने की उम्मीद है। इस दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के सामयिक मुद्दे भी बात हो सकती है। शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री के द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है।

इस बार के एससीओ सम्मेलन का एजेंडा क्षेत्रीय शांति, महिला सशक्तीकरण, गरीबी उन्मूलन और खाद्य सुरक्षा है। हालांकि, एजेंडे के इतर मोदी-जिनपिंग और मोदी-शाहबाज की मुलाकात के कयास लगाए जा रहे हैं।

एससीओ की बैठक में मिलेंगे मोदी-जिनपिंग? 
बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भाग लेने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं की यहां मुलाकात हो सकती है। हालांकि, दोनों ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसके अलावा पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ से संभावित मुलाकात को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि इसकी उम्मीद कम ही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here