[ad_1]
10:48 AM, 12-Sep-2022
तीन हॉल में लगेगी उद्योग और उत्पादन की प्रदर्शनी
सम्मेलन के लिए 11 हॉल तैयार किए गए हैं। इनमें से तीन में प्रदर्शनी लगेगी। प्रदर्शनी में डेयरी उद्योग में इस्तेमाल होने वाली तकनीक पेश की जाएगी। सभी हाॅल को भारतीय गाय और भैंस की प्रजातियों के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री जिस हाॅल में सम्मेलन को संबोधित करेंगे, उसका नाम गुजरात की प्रसिद्ध गिर गाय के नाम पर रखा गया है।
10:43 AM, 12-Sep-2022
गृहमंत्री अमित शाह करेंगे सम्मेलन को संबोधित
कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई दुग्ध उत्पादन में अपने-अपने प्रदेश की सहभागिता और इस दिशा में नए नवाचार पर जानकारी देंगे। साथ ही, गृहमंत्री अमित शाह भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
10:39 AM, 12-Sep-2022
सम्मेलन में 800 से अधिक डेरी किसान शिरकत करेंगे
साथ ही, 800 से अधिक डेरी किसान शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय श्वेत क्रांति के इतिहास और मौजूदा स्थिति पर बनी लघु फिल्म भी देखेंगे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री और वीआईपी मौजूद रहेंगे। 15 सितंबर तक आयोजित होने वाले सम्मेलन के लिए रविवार को दिनभर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री व 50 देशों से आने वाले विशेषज्ञों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
10:32 AM, 12-Sep-2022
PM Modi Noida Visit Live: कुछ देर में विश्व डेयरी सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, चार दिन चलेगा आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडियन एक्सपो मार्ट में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। योगी ने नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। भारत दूसरी बार विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। 1974 में भी देश ने विश्व डेयरी कांग्रेस की मेजबानी की थी, तब डेयरी में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य तय किया था। देश ने इसमें उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस सम्मेलन में पोषण व आजीविका के लिए डेयरी विषय पर चर्चा होगी। इसमें 50 देशों के करीब 1433 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
[ad_2]
Source link