Home Breaking News प्रभास को पछाड़ने में नाकामयाब रहे रणबीर, बाहुबली 2 के पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ने में लगे तीन दिन

प्रभास को पछाड़ने में नाकामयाब रहे रणबीर, बाहुबली 2 के पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ने में लगे तीन दिन

0
प्रभास को पछाड़ने में नाकामयाब रहे रणबीर, बाहुबली 2 के पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ने में लगे तीन दिन

[ad_1]

‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फ्लॉप की हैट्रिक – गहराईयां, जुग जुग जियो और लाइगर, लगाने के बाद यह करण जौहर की इस साल की पहली हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने न केवल हिंदी में बल्कि तमिल और तेलुगू भाषा में भी ताबड़तोड़ कमाई की है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों की माने 410 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। हालांकि, रणबीर कपूर की फिल्म अब भी प्रभास की बाहुबली-2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। यहां पढ़िए हमारी रिपोर्ट… 

कितना हुआ ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन?

आलिया भट्ट – रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए ओपनिंग डे पर ही 36.42 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, शनिवार तक आते-आते यह आंकड़ा 41.36 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। लोगों में अयान मुखर्जी की फिल्म का क्रेज इस कदर बना हुआ है कि रविवार को ‘ब्रह्मास्त्र’ के कलेक्शन में और इजाफा हुआ और इसने 45.66 करोड़ का कारोबार कर लिया। इस तरह फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर कुल 124.49 रुपये की कमाई कर डाली। 

बाहुबली 2

प्रभास की ‘बाहुबली 2’ की बात करें तो ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ की वजह से लोगों के बीच इस फिल्म का क्रेज इस कदर था कि इसने पहले ही दिन 121.00 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। वहीं, वीकएंड कलेक्शन की बात करें तो ‘बाहुबली 2’ ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कुल 304 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यानी रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ तीन दिनों में ‘बाहुबली 2’ के पहले का रिकॉर्ड तोड़ पाई है।

ब्रह्मास्त्र बनाम बाहुबली 2 वीकएंड कलेक्शन

फिल्म ब्रह्मास्त्र बाहुबली 2
शुक्रवार 36.42 करोड़ रुपये 121.00 करोड़ रुपये
शनिवार 42.41 करोड़ रुपये 90.00 करोड़ रुपये
रविवार 45.66 करोड़ रुपये 93.00 करोड़ रुपये
कुल 124.49 करोड़ रुपये 304 करोड़ रुपये

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here