Home Breaking News Gyanvapi Mosque Case Live: अदालत के फैसले से पहले परिसर में हलचल तेज, हिंदू और मुस्लिम पक्ष के वकील पहुंचे

Gyanvapi Mosque Case Live: अदालत के फैसले से पहले परिसर में हलचल तेज, हिंदू और मुस्लिम पक्ष के वकील पहुंचे

0
Gyanvapi Mosque Case Live: अदालत के फैसले से पहले परिसर में हलचल तेज, हिंदू और मुस्लिम पक्ष के वकील पहुंचे

[ad_1]

02:02 PM, 12-Sep-2022

15 से 17 पेज का हो सकता है फैसला

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण में जिला जज की अदालत का फैसला तैयार हो चुका है। सूत्रों के अनुसार 15 से 17 पेज का हो सकता है फैसला। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला जज की अदालत में श्रृंगार गौरी मामले पर 24 अगस्त को सभी पक्षों की तरफ से बहस पूरी कर ली गई थी।

01:51 PM, 12-Sep-2022

वादी महिलाओं ने वकील के चैंबर में किया भजन

दोपहर दो बजे से अदालत की कार्यवाही शुरू होने वाली है। अभी कुछ देर पहले दोनों पक्षों के वकील भी कोर्ट परिसर के अंदर पहुंच चुके हैं। वादी महिलाएं भी कोर्ट पहुंच गई हैं। सभी ने अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी के चैंबर में भजन-कीर्तन किया।

01:47 PM, 12-Sep-2022

अदालत पहुंचने लगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता और पैरोकार

ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वाराणसी के जिला जज बेहद अहम फैसला सुनाने वाले हैं। दोपहर दो बजे से कोर्ट की कार्यवाही शुरू होगी।  हिंदू-मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता और पैरोकार बारी-बारी से कोर्ट पहुंच रहे हैं। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने कहा कि उम्मीद है फैसला हमारे पक्ष में आएगा। कचहरी परिसर में काफी गहमागहमी है। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है। 

01:14 PM, 12-Sep-2022

लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों पुलिस का फ्लैग मार्च


लखनऊ के पुलिस आयुक्त
– फोटो : एएनआई

ज्ञानवापी के फैसले को लेकर प्रदेश भर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। लखनऊ और आजमगढ़ समेत प्रदेश के कई शहरों में पुलिस फ्लैग मार्च किया। लखनऊ पुलिस आयुक्त  एसबी शिरोडकर ने कहा कि आज महत्वपूर्ण फैसला आने वाला है। हमलोगों ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था की निरीक्षण किया। 

12:33 PM, 12-Sep-2022

शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की करेंगे मांग 

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि अगर फैसला हमारे पक्ष में आता है तो फिर हम एएसआई सर्वे और शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा। 

12:27 PM, 12-Sep-2022

संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी


– फोटो : अमर उजाला

अदालत के फैसले से पहले ज्ञानवापी परिसर और धाम क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार (बांसफाटक) पर कमांडों को तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में ब्रज वाहन के साथ ही पुलिस और पीएसी कर्मियों को तैनात किया गया है। मदनपुरा, बजरडीहा, रेवड़ी तालाब, धरहरा, नई सड़क, दालमंडी, शिवाला समेत अन्य इलाकों में पुलिस टीम लगातर गश्त कर रही है। एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार और इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। 

12:19 PM, 12-Sep-2022

सड़कों पर उतरी फोर्स 


एक्शन में पुलिस अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी मामले को लेकर वाराणसी में पुलिस हाई अलर्ट है। अदालत के फैसले से पहले पुलिस फोर्स कई इलाकों में मार्च कर रही है। अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह एवं डीसीपी वरूणा जोन आरती सिंह ने कचहरी परिक्षेत्र का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। 

11:58 AM, 12-Sep-2022

संक्षेप में समझें पूरा मामला

18 अगस्त 2021 को पांच महिलाओं ने शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन और विग्रहों की सुरक्षा को लेकर याचिका दायर की थी। इस पर तत्कालीन सिविल जज सीनियर डिविजन रवि कुमार दिवाकर ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर ज्ञानवापी का सर्वे कराने का आदेश दिया था। 16 मई 2022 को सर्वे की कार्रवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 23 मई 2022 से इस मामले में जिला कोर्ट में सुनवाई चल रही है। आज फैसला आने वाला है। 

11:49 AM, 12-Sep-2022

 छह से ज्यादा मुकदमे अलग-अलग कोर्ट में लंबित

सुप्रीम कोर्ट ने श्रृंगार गौरी मामला सुनवाई योग्य है या नहीं, इस पर फैसले के लिए मुकदमे को जिला जज की अदालत में भेज दिया था। गौरतलब है कि काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर छह से ज्यादा मुकदमे अलग-अलग कोर्ट में लंबित हैं। 

11:46 AM, 12-Sep-2022

ज्ञानवापी मामले पर पूरे देश की नजर

ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन के मामले पर पूरे देश की नजर टिकी है। आज अदालत के फैसले से यह तय हो जाएगा कि देश की आजादी के दिन 15 अगस्त 1947 को ज्ञानवापी में मस्जिद थी या मंदिर। इसके साथ ही प्लेसेज ऑफ वर्शिप ऐक्ट 1991 लागू होगा या नहीं।

11:44 AM, 12-Sep-2022

सिविल जज के आदेश पर हुआ था ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे

जिला जज की अदालत में सुनवाई से पहले इस मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे किया गया था। सर्वे के बाद मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग होने का दावा किया गया। मुस्लिम पक्ष ने इसे फव्वारा बताया। विवाद के बीच, सर्वे के खिलाफ अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी सुप्रीम कोर्ट चली गई।  

11:43 AM, 12-Sep-2022

पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने फैसला रखा था सुरक्षित

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला जज की अदालत में श्रृंगार गौरी मामले पर 24 अगस्त को सभी पक्षों की तरफ से बहस पूरी कर ली गई थी। जिला जज ने 12 सितंबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

11:38 AM, 12-Sep-2022

Gyanvapi Mosque Case Live: अदालत के फैसले से पहले परिसर में हलचल तेज, हिंदू और मुस्लिम पक्ष के वकील पहुंचे

ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन के मामले पर सोमवार को फैसला आएगा। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत मामले की पोषणीयता यानी मुकदमा चलने योग्य है या नहीं, इस पर फैसला सुनाएगी। जिला जज के फैसले पर सभी की नजरें हैं। अदालत के फैसले से यह तय हो जाएगा कि देश की आजादी के दिन 15 अगस्त 1947 को ज्ञानवापी में मस्जिद थी या मंदिर। इसके साथ ही प्लेसेज ऑफ वर्शिप ऐक्ट 1991 लागू होगा या नहीं। आज दोपहर 2 बजे कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। इसे लेकर वाराणसी प्रशासन एहतियातन पूरी तरह अलर्ट है। शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र-ज्ञानवापी परिसर छावनी में तब्दील है। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।  सोमवार सुबह कचहरी परिसर की गहन चेकिंग की गई। इधर, कोर्ट के फैसले से पहले मंदिरों में पूजा-पाठ का दौर भी शुरू हो गया है। पढ़ें पल-पल का अपडेट

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here