[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा सोमवार (12 सितंबर) को हो सकती है। यह टूर्नामेंट 16 अक्तूबर से 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। टीम इंडिया 2007 के बाद पहली बार खिताब जीतने के लिए उतरेगी। वर्ल्ड कप के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भी टीम का एलान हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की चयन समिति और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक मुंबई में होगी। अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी करने वाले हर्षल पटेल की वापसी करीब-करीब तय है। दोनों चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। इस दौरान उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में खुद को फिट करने के लिए मेहनत की और फिटनेस टेस्ट को पास किया।
[ad_2]
Source link