[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. इस टीम में मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर को स्टैंडबाय खिलाड़ियों के तौर पर चुना गया है. ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दो विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. इस टीम में संजू सैमसन को नहीं चुना गया है, जिसकी वजह से फैन्स काफी नाराज हैं. हालांकि, चयनकर्ताओं ने संजू सैमसन को नहीं चुने जाने के लिए कॉम्बिनेशन का हवाला दिया है.
एशिया कप 2022 में ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर मांग उठ रही थी कि ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जाना चाहिए. फैन्स सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े देकर सैमसन को पंत से बेहतर साबित की कोशिश में लगे हुए थे. इसी के साथ फैन्स यह भी कह रहे थे कि ऋषभ पंत को काफी ज्यादा मौके दिए गए हैं, लेकिन वह टी20 में खुद को साबित करने में नाकाम रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ सैमसन को थोड़े ही मौके मिले हैं, लेकिन फिर भी वह सफल रहे हैं.
VIDEO: नसीम शाह के छोटे भाई का पहले ही टी20 में कमाल, 2 गेंद पर 2 विकेट लिए, अफरीदी को भेजा पवेलियन
फैन्स के बढ़ते आक्रोश के बीच चयन समिति के एक सदस्य ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, ”बेशक संजू के पास दुनिया का सारा टैलेंट है, लेकिन यह संयोजन में फिट नहीं होते हैं. वर्तमान में हम शीर्ष पर बल्लेबाजी करने वाली भारी टीम हैं. शीर्ष 5 में कोई जगह नहीं है. ऐसे में अगर मैच में किसी को चोट लग जाए तो यह मुश्किल हो जाता है. हम ऐसा खिलाड़ी चाहते थे, जो जरूरत पड़ने पर 1-2 ओवर गेंदबाजी कर सके. हुड्डा हमें वह विकल्प देते हैं.उन्होंने पहले ही अपने बल्लेबाजी कौशल को साबित कर दिया है.”
मोहम्मद शमी को क्यों नहीं टी20 वर्ल्ड कप की टीम में चुना गया? असल वजह सामने आई
सलेक्टर ने आगे कहा, ”यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संजू सैमसन को चूकना पड़ा है. वह एक असाधारण प्रतिभा है और इसलिए हम उस पर नजर रख रहे हैं. लेकिन अंत में, यह टीम संयोजन के बारे में है. हमारे पास पहले से ही दो विकेटकीपर के रूप में दिनेश और ऋषभ हैं. ऐसे में तीसरे कीपर को ऑस्ट्रेलिया ले जाना व्यर्थ होता. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि संजू हमारी योजनाओं का हिस्सा नहीं है. भविष्य में उन्हें वनडे और टी20 में मौका मिलेगा.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Deepak Hooda, Sanju Samson, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : September 13, 2022, 16:33 IST
[ad_2]
Source link