Home Sports भारतीय कोच के पहुंचते ही बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव, पूर्व कप्तान टी20 वर्ल्ड कप से होगा बाहर!

भारतीय कोच के पहुंचते ही बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव, पूर्व कप्तान टी20 वर्ल्ड कप से होगा बाहर!

0
भारतीय कोच के पहुंचते ही बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव, पूर्व कप्तान टी20 वर्ल्ड कप से होगा बाहर!

[ad_1]

हाइलाइट्स

बांग्लादेश का प्रदर्शन एशिया कप में खराब रहा
न्यूजीलैंड में टीम को टी20 की ट्राई सीरीज खेलनी है

नई दिल्ली. बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) की तैयारी में जुटी गई है. टूर्नामेंट के मुकाबले 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने हैं. पिछले दिनों टीम एशिया कप में उतरी थी. हालांकि उसका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा था. टीम पहले ही राउंड से हारकर बाहर हो गई थी. इस बीच टीम का ट्रेनिंग कैंप 12 सितंबर से ढाका में शुरू होना था. लेकिन बारिश के कारण खिलाड़ी आउटडोर ट्रेनिंग नहीं कर सके. अब तकनीकी सलाहकार और पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीधरन श्रीराम (Sridharan Sriram) की अगुआई में नया प्लान बनाया जा रहा है. टीम अब ओमान या दुबई में कैंप कर सकती है. इस बीच वर्ल्ड कप टीम से पूर्व कप्तान महमूदुल्लाह (Mahmudullah) की छुट्‌टी हो सकती है.

क्रिकबज की खबर के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड देश के बाहर 4 दिन का छोटा कैंप आयोजित करने की तैयारी कर रहा है. इसके बाद टीम को ट्राई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड जाना है और उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप होना है. बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि अभी हमने 3 दिन के कैंप की योजना बनाई है. लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हो सका. हम एक वैकल्पिक व्यवस्था तलाश रहे हैं और देख रहे हैं कि क्या हम कहीं और जाकर अभ्यास कर सकते हैं.

2 अक्टूबर को पहुंचना है न्यूजीलैंड
उन्होंने बताया कि हम 2 अक्टूबर को न्यूजीलैंड पहुंचेंगे और लंबी यात्रा के बाद खिलाड़ियों को आराम देना होगा. हम 4 और 5 अक्टूबर को अभ्यास कर सकते हैं जबकि 6 तारीख वैकल्पिक होगी. इसलिए हम चाहते हैं कि अगर वे पहले अभ्यास कर सकें तो बेहतर होगा. ट्राई सीरीज में तीसरी टीम पाकिस्तान है. हसन ने कहा कि हमारे तकनीकी सलाहकार से बहुत से खिलाड़ियों को पहले खेलते हुए नहीं देखा है. ऐसे में यह महत्वपूर्ण हो जाता है.

भारत के 5 खिलाड़ियों ने नहीं खेले हैं वर्ल्ड कप के मुकाबले, देखें कौन है सबसे अधिक अनुभवी

नजमुल ने यह भी संकेत दिया कि अगर महमूदुल्लाह को टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना जाता है, तो यह पूरी तरह से आश्चर्यजनक नहीं होगा. क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया में आगामी टी20 वर्ल्ड कप के बजाय भविष्य के टी20 वर्ल्ड कप की योजना बना रहे हैं. महमूदुल्लाह का लाइन-अप में जगह अनिश्चित है, क्योंकि वे पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से 11 पारियों में 103 के स्ट्राइक रेट और 17 की औसत से सिर्फ 182 रन बना सके हैं.

Tags: Australia, Bangladesh, Mahmudullah, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here