Home Sports एशिया कप में हार के बाद पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर को कर देना चाहिए बर्खास्त, पूर्व क्रिकेटर ने लगाया बड़ा आरोप

एशिया कप में हार के बाद पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर को कर देना चाहिए बर्खास्त, पूर्व क्रिकेटर ने लगाया बड़ा आरोप

0
एशिया कप में हार के बाद पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर को कर देना चाहिए बर्खास्त, पूर्व क्रिकेटर ने लगाया बड़ा आरोप

[ad_1]

हाइलाइट्स

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने टीम चयन में पक्षपात का आरोप लगाया.
सादिक मोहम्मद ने टी20 बल्लेबाजी क्रम में बदलाव का सुझाव दिया.

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में पाकिस्तानी टीम फाइनल में श्रीलंका से हार गई थी, टीम के प्रदर्शन से निराश पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सादिक मोहम्मद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम को बर्खास्त करने का आग्रह किया है. सादिक ने कहा, “इस चयन समिति को बदलने का यह सही समय है, खासकर मोहम्मद वसीम,” क्योंकि वे एक ठोस टी20 टीम बनाने में विफल रहे हैं.

पाकिस्तान से अनुशासनहीन बल्लेबाजी पर चिंता व्यक्त करते हुए सादिक ने द न्यूज से कहा कि टीम में केवल दो अच्छे बल्लेबाज थे कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान. उन्होंने कहा कि बाकी सिर्फ नारे लगाने वाले थे. बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज सादिक मोहम्मद ने पाकिस्तान के लिए 41 टेस्ट और 19 एकदिवसीय मैच खेले हैं.

आसिफ और इफ्तिखार चीफ सेलेक्टर के पसंदीदा हैं क्या?
सादिक ने टीम चयन के मानदंड पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा, “ऐसा लगता है कि आसिफ और इफ्तिखार हमारे चीफ सेलेक्टर के पसंदीदा हैं. उन्हें सभी दौरों के लिए टीम में चुना गया है, हालांकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. मुझे लगता है कि उन्हें आराम दिया जाना चाहिए,” सादिक ने कहा, “ये दोनों बल्लेबाज क्लब स्तर के हैं और इन्हें घरेलू क्षेत्रीय टीमों के लिए भी नहीं चुना जाना चाहिए क्योंकि यह आने वाले योग्य युवाओं को उनकी जगह से वंचित कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें… उर्वशी के पंत से माफी मांगते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, बोले- इमेज खराब कर दी, अब क्या..?

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि अच्छी तकनीक वाले बल्लेबाज पाकिस्तान को अपनी बल्लेबाजी के जरिए लक्ष्य हासिल करने में मदद कर सकते हैं, जिस तरह से मोहम्मद यूसुफ, इंजमाम-उल-हक, जावेद मियांदाद, जहीर अब्बास और आसिफ इकबाल करते थे.

ये भी पढ़ें…शादाब खान की तुलना जोंटी रोड्स से करने पर ट्रोलर्स के निशाने पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, कर दी गजब बेइज्जती 

बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की जरूरत 
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि पाकिस्तान को मध्यक्रम में ठोस बल्लेबाजों की सख्त जरूरत है. उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी कोच मोहम्मद युसूफ जरूर लेक्चर दे रहे होंगे कि कैसे खेलना है लेकिन मौजूदा मध्यक्रम के बल्लेबाजों में लगता है खेल की रणनीति सीखने का बिलकुल भी मन नहीं है. “आसिफ, इफ्तिखार और, कुछ हद तक, फखर जमान एक और दो नहीं ले सकते. फखर एक सलामी बल्लेबाज के रूप में बेहतर हो सकते थे, क्योंकि उन्होंने एशिया कप में पावर-प्ले में सर्कल का इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर सकते हैं.

सादिक पाकिस्तान के पूर्व कोच मिकी आर्थर के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को अलग करने के सुझाव से सहमत हैं. सादिक ने कहा, ‘कोच सकलैन को फैसला लेना चाहिए था या बाबर आजम को तीसरे नंबर पर खेलने का सुझाव देना चाहिए था, क्योंकि वह खराब दौर से गुजर रहे थे. पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “मैं सुझाव दूंगा कि इमाम-उल-हक अपनी सही तकनीक के कारण सभी टी20 में रिजवान के साथ ओपन करें. और उनके पीछे बाबर, शान मसूद और अब्दुल्ला शफीक का होना चाहिए.

Tags: Asia cup, Off The Field, Pakistani players, PCB Chairman

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here