Home Sports T20 WC से पहले इंग्लैंड हो रही मजबूत, ‘मिस्टर क्रिकेट’ को किया कोचिंग स्टाफ में शामिल

T20 WC से पहले इंग्लैंड हो रही मजबूत, ‘मिस्टर क्रिकेट’ को किया कोचिंग स्टाफ में शामिल

0
T20 WC से पहले इंग्लैंड हो रही मजबूत, ‘मिस्टर क्रिकेट’ को किया कोचिंग स्टाफ में शामिल

[ad_1]

लंदन. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी टी20 विश्व कप 2022 के लिए  पूर्व तेज गेंदबाजी कोच डेविड साकेर और पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को टीम के कोचिंग दल में शामिल किया है. बोर्ड के इस फैसले से टीम के कोचिंग दल में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा होगा. इन दोनों के अलावा टीम के मुख्य कोच मैथ्यू मोट भी ऑस्ट्रेलिया से है.

साकेर पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से टीम से जुड़ेंगे. वह इससे पहले इंग्लैंड को गेंदबाजी कोच के तौर पर पांच साल की सेवाएं दे चुके हैं. उनके कोच रहते इंग्लैंड ने 2010-11 में एशेज सीरीज अपने नाम की थी और टीम रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची थी. उनका पिछला कार्यकाल 2015 तक रहा था. साकेर इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के गेंदबाजी कोच रहे.

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, धाकड़ बल्लेबाज को नहीं मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

‘मिस्टर क्रिकेट’ के नाम से पहचाने जाने वाले माइकल हसी कई टीमों के कोचिंग दल का हिस्सा रहे हैं. वह ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े रहे हैं. वह बिग बैश लीग की टीम सिडनी थंडर्स के निदेशक भी हैं. हसी अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया आने पर टीम में शामिल होंगे. इंग्लैंड को 22 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप की शुरुआत से पहले मेजबान देश के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलने हैं.

उर्वशी रौतेला से लेकर आलिया भट्ट तक… 5 एक्ट्रेस जो क्रिकेट खिलाड़ियों संग विवाद के बाद फैंस की ट्रोलिंग की हुईं शिकार

माइक हसी ने 30 साल की उम्र में टेस्ट करियर शुरू किया था, लेकिन जब उन्होंने संन्यास लिय तब तक उनके नाम 19 शतक दर्ज थे. हसी ने 2010 के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जबर्दस्त पारी खेलकर पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हसी ने सिर्फ 24 गेंदों में नाबाद 60 रन ठोके थे और टीम को जीत दिला दी.

यह जोड़ी मौजूदा कोचिंग टीम को मजबूत करेगी, जिसमें मैथ्यू मोट वर्तमान में कार्ल हॉपकिंसन और रिचर्ड डॉसन में दो सहायकों के साथ काम कर रहे हैं. बता दें कि अप्रैल 2021 तक एड स्मिथ की औपचारिक भूमिका को समाप्त करने के निर्णय के बाद इंग्लैंड एक नए राष्ट्रीय चयनकर्ता की नियुक्ति के करीब भी है. द टेलीग्राफ के अनुसार, निक नाइट और स्टीवन फिन इस पद के लिए प्रमुख दावेदारों में से हैं, लेकिन माना जाता है कि स्टीव हार्मिसन ने भी आवेदन करने में रुचि दिखाई है.

(भाषा के इनपुट के साथ)

Tags: England Cricket, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here