[ad_1]
हाइलाइट्स
सुनील गावस्कर ने आलराउंडर हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ की है.
गावस्कर ने हार्दिक को टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के गेमचेंजर बताया.
टी20 वर्ल्ड कप में टीम की सफलता बहुत कुछ पंड्या के प्रर्दशन पर निर्भर करेगी.
नई दिल्ली. सुनील गावस्कर ने आलराउंडर हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने इस साल की शुरुआत में क्रिकेट में वापसी के बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा. गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सफलता निश्चित रूप से हार्दिक पंड्या पर टिकी होंगी. हालांकि, सेलेक्टर्स ने टूर्नामेंट के लिए आखिरी 11 खिलाड़ियों का नाम फाइनल नहीं किया है, लेकिन इससे पंड्या कोई खतरा नहीं है. वह आईपीएल 2022 से क्रिकेट में वापसी के बाद से बेहतरीन प्रर्दशन कर रहे हैं. शायद ये चमत्कारिक बदलाव गुजरात टाइटंस की कप्तानी मिलने के बाद हुआ है. उन्होंने अपने पहले सीजन में ही टाइटंस को अपनी पहली ट्राफी दिला दी है.
भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि यही वजह है कि उन्हें आयरलैंड के साथ टी20 सीरीज में तुरंत भारत का कप्तान बनाया गया, लेकिन हार्दिक पंड्या में लीडरशिप का गुण उनकी बहुआयामी प्रतिभा का सिर्फ एक पहलू है. इसलिए वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद भविष्य में भारत के कप्तान हो सकते हैं. वह भारत के लिए सबसे कुशल टी20 गेंदबाज के रूप में उभरे हैं, साथ ही जिस बेहतर बल्लेबाजी स्किल की मांग रहती है बल्लेबाजी क्रम में, वह उसे भी पूरा करते हैं. साथ ही वह एक गन फील्डर है, जो अपने खेल से मैच का पांसा पलट सकता है.
गेंद और बल्ला ही नहीं, वह गन फील्डर भी है: गावस्कर
सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा, “पीठ की चोट से वापस आए कुछ ही महीने हुए हैं. इसलिए हमें उसे बहुत सावधानी से इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि वह बल्ले और गेंद से हमारा मैच विनर हो सकता है. हमें उसका विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए. यह मत भूलो कि मिड-ऑफ पर बिजली की तेजी से बल्लेबाज को रन-आउट कर सकता है. हार्दिक पंड्या सिर्फ गेंदबाजी और बल्लेबाजी से नहीं, बल्कि अपनी फील्डिंग भारत को मैच जिता सकता है.”
रवि शास्त्री से हार्दिक की तुलना
गावस्कर ने एक कदम आगे जाकर हार्दिक की तुलना पूर्व कोच रवि शास्त्री से कर डाली. कहा, “मुझे आश्चर्य नहीं होगा, वह 1985 के रवि शास्त्री की तरह है, इसलिए उसे चैंपियन ऑफ चैंपियंस कह सकते हैं.” उन्होंने शास्त्री के 1985 के विश्व चैम्पियनशिप में किए गए प्रदर्शन का हवाला दिया. गावस्कर ने कहा, “मुझे लगता है कि इसे हार्दिक संभव सकते थे, जो रवि शास्त्री ने 1985 में किया था, जहां रवि ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था. कुछ अच्छे कैच भी पकड़े थे. हार्दिक पांड्या ऐसा करने में सक्षम हैं.”
हार्दिक पांड्या भारत के लिए T20 फार्मेट में गेम चेंजर
गावस्कर ने कहा कि मेरे हिसाब से हार्दिक पांड्या टी20 क्रिकेट में भारत के लिए गेम चेंजर साबित होने वाले हैं. सिर्फ वर्ल्ड कप ही नहीं वो भारत के लिए जितने भी मैच खेलेंगे उसमें उनकी भूमिका अहम रहने वाली है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Hardik Pandya, Hardik Pandya bowling, Hindi Cricket News, India cricket team, Sunil gavaskar
FIRST PUBLISHED : September 15, 2022, 13:50 IST
[ad_2]
Source link