[ad_1]
हाइलाइट्स
कप्तान हनुमा विहारी ने नाबाद शतकीय पारी खेली
पृथ्वी शॉ और राहुल त्रिपाठी ने जड़े अर्धशतक
स्पिनर कुमार कार्तिकेय ने झटके पांच विकेट
नई दिल्ली. लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय (Kumar Kartikeya) के पांच विकेट हॉल की मदद से सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के पहले सेमीफाइनल में वेस्ट जोन के 252 रन पर 9 विकेट झटक लिए. कोयंबटूर में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन वेस्ट जोन के बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में असफल रहे. अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली वेस्ट जोन ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्थईस्ट जोन के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाया था.
सेंट्रल जोन के कप्तान कर्ण शर्मा (Karn Sharma) ने टॉस जीतकर वेस्ट जोन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. टॉस गंवाने के बाद वेस्ट जोन ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का विकेट शून्य पर गंवा दिया. लेकिन पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने तेजी से 60 रन (78 गेंद, 10 चौके) बनाए और राहुल त्रिपाठी (नाबाद 64 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिये 57 रन की भागीदारी निभाई. पाठी ने अरमान जाफर (23 रन) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने से वेस्ट जोन को परेशानी का सामना करना पड़ा. कप्तान अजिंक्य रहाणे आठ रन पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए जिन्होंने क्वार्टरफाइनल में दोहरा शतक जमाया था.
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए क्रिकेटर्स … जोस बटलर एंड कंपनी ने दान देकर दिखाई दरियादिली
शम्स मुलानी और कोटियान ने भी अच्छा योगदान दिया
ऑलराउंडर शम्स मुलानी (41 रन) और तनीष कोटियान (36 रन) ने अच्छा योगदान किया। लेकिन इतना काफी नहीं था. कार्तिकेय सिंह ने अतीत सेठ, साव, कोटियान, हेत पटेल और जयदेव उनादकट के विकेट झटके. स्टंप के समय त्रिपाठी और चिंतन गजा (नाबाद पांच रन) खेल रहे थे. सेंट्रल जोन के लिए अंकित राजपूत, अनिकेत चौधरी, गौरव यादव और कर्ण शर्मा ने एक एक विकेट लिए.
रोहन और हनुमा ने ठोके शतक
दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन के सामने नॉर्थ जोन है. इस मुकाबले के पहले दिन साउथ जोन ने 2 विकेट के नुकसान पर 324 रन बना लिए हैं. रोहन कुन्नुमल 225 गेंदों पर 143 रन बनाकर आउट हुए वहीं कप्तान हनुमा विहारी 220 गेंदों पर 107 रन बनाकर नाबाद हैं. मयंक अग्रवाल 49 रन बनाकर आउट हुए. बाबा अपराजित 20 रन बनाकर नाबाद हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Duleep trophy, Hanuma vihari, Hindi Cricket News
FIRST PUBLISHED : September 15, 2022, 22:41 IST
[ad_2]
Source link