Home Sports दिग्गज बल्लेबाज ने उस खिलाड़ी को दी प्लेइंग 11 में जगह, जिसे एशिया कप में मिला सिर्फ एक मौका

दिग्गज बल्लेबाज ने उस खिलाड़ी को दी प्लेइंग 11 में जगह, जिसे एशिया कप में मिला सिर्फ एक मौका

0
दिग्गज बल्लेबाज ने उस खिलाड़ी को दी प्लेइंग 11 में जगह, जिसे एशिया कप में मिला सिर्फ एक मौका

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से खेला जाना है.
टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान से 23 अक्टूबर को खेलेगी.
के श्रीकांत ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है.

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. उसके बाद से दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी प्लेइंग 11 चुन रहे हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी टी20 वर्ल्ड कप के अपनी टीम चुनी है. चौंकाने वाली बात ये है कि इस टीम में उन्होंने दिनेश कार्तिक को बाहर कर दिया है, उनकी जगह टीम में ऋषभ पंत को वरीयता दी है. साथ ही उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को प्रमुखता से जगह दी है. अश्विन को एशिया कप में सिर्फ अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला था.

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से खेला जाना है. वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला ही मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी. स्टार स्पोर्ट्स के शो फॉलो द ब्लूज़ में बात करते हुए श्रीकांत ने भी अपनी टीम चुनी और उनके बारे में चर्चा की है.

दिनेश कार्तिक की जगह पंत को दी जगह 
पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत ने अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है, उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन से विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को जगह न देकर सभी को चौंका दिया है. उन्होंने पंत को प्लेइंग 11 में शामिल करने का समर्थन किया है. पंत के अलावा उन्होंने टीम में अश्विन को प्रमुखता से खिलाने की बात कही है.

ये भी पढ़ें… सुनील गावस्कर ने इस ऑलराउंडर की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया भविष्य का टी20 कैप्टन

श्रीकांत ने बताई अपनी बेस्ट प्लेइंग 11
भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स पर एक शो में कहा, ‘आप जहां भी खेलते हैं, चाहे आप ब्रिस्बेन, मेलबर्न, सिडनी या पर्थ में खेल रहे हों, मेरा प्लेइंग 11 हमेशा फिक्स होता है. पहले मैच के लिए केएल राहुल और रोहित शर्मा, विराट कोहली नंबर तीन, सूर्यकुमार यादव- नंबर चार, नंबर पांच हार्दिक पंड्या, छठे नंबर ऋषभ पंत, सातवें नंबर अश्विन, फिर चहल, 9, 10, 11- इस टीम में भुवनेश्वर कुमार, (जसप्रीत) बुमराह और बेशक हर्षल पटेल शामिल हैं.

ये भी पढ़ें… एशिया कप के बाद बेटे अगस्त्य के साथ घर पर समय बिता रहे हार्दिक पंड्या… शेयर की क्यूट PHOTOS

खिलाड़ी बदलने से टीम पर पड़ता है असर: श्रीकांत
”श्रीकांत ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों को लगातार बदलने से खेल पर और टीम पर असर पड़ता है. हाल ही में एशिया कप के दौरान ये खामियां दिखाई दी थीं. टीम चयन में असंगति और लगातार बदलते रहने से टीम की मजबूती को चोट पहुंचाई. खेले गए सभी पांच मैचों में टीम प्रबंधन ने एक अलग ही प्लेइंग इलेवन मैदान में उतार दी. पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत चाहते हैं कि भारत उसी टीम के साथ खेले चाहे वे किसी भी स्थान पर खेल रहे हों.”

ICC T20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम 
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

स्टैंडबाय खिलाड़ी– मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.

Tags: Dinesh karthik, Rishabh Pant, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here