Home Breaking News Lucknow News: भारी बारिश से हजरतगंज में बड़ा हादसा, मकान की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत

Lucknow News: भारी बारिश से हजरतगंज में बड़ा हादसा, मकान की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

भारी बारिश ने लखनऊ के हजरतगंज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। हजरतगंज में एक मकान की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे भी हैं। मौके पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजे का एलान कर दिया है।

डीएम ने मौके पर जाकर लिया जायजा

कैंट स्थित दिलकुशा में दीवार गिरने की सूचना प्राप्त होते ही ज़िलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार कैंट स्थित दिलकुशा पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार के गिरने से हुई। दो घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलो को खतरे के बाहर बताया गया है। 

डीएम ने घायलों का हालचाल लिया

उन्होंने सिविल हास्पिटल पहुंच कर घायलों का हाल-चाल लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में मृत लोगों के परिजनों को आपदा राहत के अंतर्गत मुख्यमंत्री की ओर से 4-4 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रदेश में जारी है बारिश का कहर

प्रदेश में भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है। जगह-जगह जलभराव हो गया है। इसे देखते हुए लखनऊ और झांसी में जिला प्रशासन ने देर रात जिला के 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी या प्राइवेट स्कूलो में अवकाश रखने का निर्देश जारी किया है।

लखनऊ जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह आदेश शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के स्कूलों के लिए है। सभी स्कूल प्रबंधनों को आदेश प्रेषित कर दिया गया है, जिससे वे विद्यार्थियों के अभिभावकों को समय पर सूचित कर सकें।

गोरखपुर संभाग में भी बारिश का कहर

पिछले 24 घंटे में गोरखपुर संभाग के गोरखपुर जनपद में 158 मिलीमीटर, देवरिया जिले में 107.5, महराजगंज में 90, बस्ती में 83.8, सिद्धार्थनगर जिले में 70.2, संतकबीरनगर में 52 और कुशीनगर जनपद में 27.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गोरखपुर में बुधवार आधी रात से लेकर बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक इतनी बारिश हुई है कि पिछले 10 साल का रिकार्ड टूट गया। इस दौरान 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 18 सितंबर 2012 को 24 घंटे में 155.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं, संतकबीरनगर जिले में 250 स्कूलों में जलभराव होने से शिक्षण कार्य ही ठप हो गया। इसके अलावा झांसी में भी तीन दिन से हो रही भारी बारिश के चलते शुक्रवार को स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here