[ad_1]
के आसिफ की म्यूजिकल मास्टरपीस ‘मुगल ए आजम’ एक ऐसी फिल्म है जो अपनी रिलीज के 62 साल बाद भी चर्चाओं का सबब बनती है। सिनेमा जब संस्कृति का हिस्सा हुआ करती थी, उस दौर के सिनेमा में इस फिल्म का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा है। और, इसी कहानी को मंच पर होते देखना अपने आप में एक अलग ही अनुभव है। फिरोज अब्बास खान निर्देशित ‘मुगल ए आज़म: द म्यूजिकल’ इस क्लासिकल कल्ट का एक शानदार मंचीय रूपातंरण है। छह साल से अधिक समय के दौरान इस क्लासिक म्यूजिकल ने दुनिया भर की यात्रा की है और प्रशंसकों का दिल जीता है। अब कोरोना महामारी के दो कठिन वर्षों के अंतराल के बाद ये सोप ओपेरा अपने 18वें सीजन में अब यह एक बार फिर मुंबई के मंच पर वापसी कर रहा है।
‘मुगल ए आज़म: द म्यूजिकल’ की मंच पर वापसी के बारे में निर्देशक फिरोज अब्बास खान बताते हैं, “महामारी के इन दो वर्षों के दौरान हमारा देश और यहां के लोग बहुत मुश्किल दौर से गुजरे हैं। लेकिन, सबसे बुरा वक्त अब पीछे छूट गया है और आखिरकार हम सब एक बार फिर से संगीत, संगत और कभी न पुरानी पड़ने वाली जादुई कहानियों का जश्न मनाने के लिए फिर से एक साथ आ सकते हैं। मुझे लगता है कि ‘मुगल ए आजम: द म्यूजिकल’ के मुंबई लौटने का यह बिल्कुल सही समय है, जहां हम अपने 18वें सीजन का आगाज करेंगे।”
इस मंचीय प्रस्तुति के साथ रचनात्मक रूप से शुरू से जुड़े रहे दीपेश सालगिया कहते हैं, “फिल्म ‘मुगल ए आज़म’ को बनाने में शापूरजी पलोनजी ने 1950 के दशक में के आसिफ का साथ दिया था। और अब यही समूह फिरोज अब्बास खान के साथ काम कर रहा है। हर सीजन में यह म्यूजिकल पहले से बेहतर हुआ है और एक कालजयी प्रेम कहानी की आत्मा के इर्द गिर्द हर बार भव्यता और रहस्य की कुछ और परतों का निर्माण हुआ है। 18वें सीजन के इस म्यूजिकल में ऐसा बहुत कुछ है जो दर्शकों ने पहले नहीं देखा है। मुझे खुशी है कि महामारी के बाद के दौर में अपने जन्म स्थान मुंबई से शो के एक नए सफर की शुरुआत होने जा रही है।”
मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ‘मुगल ए आज़म: द म्यूजिकल’ के लिए शाही कॉस्ट्यूम डिजाइन की हैं। इस म्यूजिकल की पोशाकें किसी भी मंचीय प्रस्तुति की अब तक की सबसे महंगी पोशाकें हैं। बिना नृत्य के ‘मुगल ए आज़म: द म्यूजिकल’ का संगीत पूरा नहीं होता और कोरियोग्राफर मयूरी उपाध्याय ने इसके गानों पर सजीव नृत्यों में अपने कलाकारों के साथ एक अलग ही समा बांधा है। अपने अब तक के सफर में ‘मुगल ए आज़म: द म्यूजिकल’ ने ने कई सम्मान जीते हैं। इसमें ब्रॉडवे वर्ल्ड इंडिया अवार्ड्स 2017 में बेस्ट इंडियन प्ले के पुरस्कार के साथ साथ फिरोज अब्बास खान, मनीष मल्होत्रा, मयूरी उपाध्याय, नील पटेल और डेविड लैंडर ने अपनी-अपनी कैटेगरी में भी अवार्ड जीते। प्ले को बेस्ट इंसेंबल कास्ट का अवार्ड भी मिला।
‘मुगल ए आज़म: द म्यूजिकल’ का आयोजन इस बार दिवाली सप्ताहांत में 21 से 30 अक्टूबर 2022 के बीच बाल गंधर्व रंग मंदिर, बांद्रा पश्चिम, मुंबई में होगा। इसके इस सीजन में मुंबई में 14 शोज किए जाएंगे।
[ad_2]
Source link