Home Sports Sri Lanka T20 WC Squad: श्रीलंका की टी20 विश्व कप टीम में चोटिल खिलाड़ी शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sri Lanka T20 WC Squad: श्रीलंका की टी20 विश्व कप टीम में चोटिल खिलाड़ी शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

0
Sri Lanka T20 WC Squad: श्रीलंका की टी20 विश्व कप टीम में चोटिल खिलाड़ी शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रीलंका ने टी20 विश्व कप टीम में 2 चोटिल खिलाड़ियों को दी जगह
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 5 स्टैंडबाय खिलाड़ियों का भी किया चयन
अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में

नई दिल्ली. श्रीलंका ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup)  के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया जिनकी टूर्नामेंट में भागीदारी फिटनेस पर निर्भर करेगी. मौजूदा चैंपियन श्रीलंका ने दुष्मांथा चमीरा (Dushmantha Chameera) और लाहिरु कुमारा (Lahiru Kumara) को भी आईसीसी टी20 विश्व कप स्क्वॉड में जगह दी है. लेकिन इनकी फिटनेस को लेकर टीम प्रबंधन आश्वस्त नहीं है.

अशेन बंडारा, प्रवीन जयविक्रमा, दिनेश चांदीमल, बिनुरा फर्नांडो और नुवानिदु फर्नांडो को स्टैंडबाय के रूप में रखा गया है. इनमें से सिर्फ बंडारा और जयविक्रमा टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे. श्रीलंका ने टी20 विश्व कप टीम में अधिकतर उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है जिनकी बदौलत टीम एशिया कप चैंपियन बनी थी. इनमें से महीश पथिराना, नुवान थुसारा और असिता फर्नांडो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली है. पथिराना ने हाल में एशिया कप में डेब्यू किया था.

यह भी पढ़ें:T20 World Cup के लायक नहीं समझा गया, लेकिन सौंपी गई भारत की कप्तानी!

वर्ल्ड कप और 2 IPL खिताब जिताने वाला दिग्गज पंजाब किंग्स का हेड कोच बना, खत्म होगा 15 साल का सूखा?

दिनेश चांदीमल रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल

मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को एशिया कप टीम में रखा गया था. उन्हें विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में जगह मिली है. बाएं हाथ के पेसर दिलशान मदुशंका अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं. मदुशंका ने एशिया कप में अपनी धारदार गेंदबाजी से प्रभावित किया था. धनंजय डि सिल्वा और जेफ्री वांडरसे को भी ऑस्ट्रेलिया जाने का टिकट मिला है.

श्रीलंका की T20 World Cup Squad: दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस के अधीन)। लाहिरू कुमारा (फिटनेस के अधीन), दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: अशेन बंडारा, प्रवीन जयविक्रमा, दिनेश चांदीमल, बिनुरा फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो.

Tags: Dasun Shanaka, Hindi Cricket News, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here