Home Sports IND vs AUS T20: रोहित शर्मा जिसका टैलेंट पहचानने में गए थे चूक, वही भारत का टेंशन बढ़ाने को तैयार

IND vs AUS T20: रोहित शर्मा जिसका टैलेंट पहचानने में गए थे चूक, वही भारत का टेंशन बढ़ाने को तैयार

0
IND vs AUS T20: रोहित शर्मा जिसका टैलेंट पहचानने में गए थे चूक, वही भारत का टेंशन बढ़ाने को तैयार

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से 3 टी20 की सीरीज खेली जाएगी
ऑस्ट्रेलिया के लिए एक पावर हिटर बल्लेबाज कर सकता है डेब्यू

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से 3 टी20 की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में टिम डेविड अपनी दूसरी इंटरनेशनल यानी ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं. डेविड को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह मिली है. उनके डेब्यू की संभावना इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस चोटिल होने के कारण इस दौरे से हट गए हैं. ऐसे में सिंगापुर की तरफ से 14 टी20 खेल चुके डेविड 20 सितंबर को मोहाली में होने वाले पहले टी20 में पीली जर्सी में नजर आ सकते हैं.

डेविड सिंगापुर में पैदा हुए हैं. लेकिन, पले-बढ़े वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई पर्थ में ही हुई है. उन्हें 2018-19 में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया था. लेकिन, वो सीनियर टीम में जगह नहीं बना पाए. इस नाकामी के बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट का रुख कर लिया और सिंगापुर की तरफ से 3 साल पहले विश्व कप क्वालिफायर खेला था. अगले साल उन्होंने बिग बैश लीग में डेब्यू किया था.

डेविड ने MI के लिए 216 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे
डेविड ने कम वक्त में ही टी20 क्रिकेट में पावर हिटर बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बुलंद की. वो आईपीएल-2022 में रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से खेले थे. हालांकि, उन्हें शुरू में मौके कम मिले. लेकिन, जब मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी, तब टीम मैनेजमेंट ने इस पावर हिटर बल्लेबाज को मौका दिया और कुछ मुकाबलों में ही डेविड ने यह बता दिया कि उन्हें क्यों इस फॉर्मेट में हालिया दौर का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जा रहा है. उन्होंने 8 मैच में रन तो 186 ही बनाए. लेकिन स्ट्राइक रेट 216 का रहा.

डेविड ने दिसंबर, 2020 के बाद जितनी भी फ्रेंचाइजी टीमों की तरफ से टी20 क्रिकेट खेला है, उसमें यह स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है. इस अवधि में डेविड का टी20 में सबसे कम स्ट्राइक रेट कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स की तरफ से खेलते हुए रहा. उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की तरफ से 144 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. डेविड ने इस दौरान सबसे अधिक रन बिग बैश लीग फ्रेंचाइजी होबार्ट हरीकेन्स के लिए बनाए. उन्होंने इस टीम के लिए 158 के स्ट्राइक रेट से 497 रन ठोके. डेविड ने इन दो सालों में सीपीएल, आईपीएल, बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग और द हंड्रेड जैसे सभी फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में शिकरत की. इससे अंदाजा लग जाता है कि टी20 फॉर्मेट में इस बल्लेबाज का कद कितनी तेजी से बढ़ा है.

वर्ल्ड चैम्पियन खिलाड़ी को मिला भारतीय टीम में मौका, तो याद आई वेस्टइंडीज के दिग्गज से मिली सलाह

‘आईपीएल का अनुभव भारत के खिलाफ काम आएगा’
डेविड ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में ऑस्ट्र्रेलिया टीम में चुने जाने और भारत में खेलने को लेकर खुलकर बात की. डेविड ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया टीम में चुने जाने से खुश हूं. मैं काफी वक्त से टी20 क्रिकेट खेल रहा हूं. मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट में जिस तरह की भूमिका निभा रहा था, वैसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के लिए भी करूंगा. मुझे लगता कि यही देखकर मुझे चुना गया है. आईपीएल सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है. उसमें खेलना मेरे करियर की सबसे बड़ी चुनौती थी. मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलकर काफी सीखने को मिला. इससे मुझे अपने खेल को बेहतर करने का मौका मिला है.’

India vs Australia T20 Series 2022: वेन्यू, टाइम, स्क्वाड, लाइव स्ट्रीमिंग, जानें सबकुछ

डेविड के लिए आगे की राह आसान नहीं
डेविड को भारत के खिलाफ सीरीज और टी20 विश्व कप के स्क्वॉड में भी जगह मिली है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया टीम में उनकी स्थिति भारत दौरे के बाद दिलचस्प हो जाएगी, क्योंकि तब तक मार्श और स्टोइनिस पूरी तरह फिट हो जाएंगे और इन दोनों के विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-XI का हिस्सा बनने की पूरी उम्मीद है. ऐसे में डेविड कैसे प्लेइंग-XI इलेवन में शामिल होंगे यह देखना दिलचस्प होगा.

Tags: Australia, India vs Australia, IPL, Mumbai indians, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here