Home Sports इंग्लैंड के कप्तान बने मोईन अली, पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला आज

इंग्लैंड के कप्तान बने मोईन अली, पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला आज

0
इंग्लैंड के कप्तान बने मोईन अली, पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला आज

[ad_1]

नई दिल्ली. अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए पाकिस्तान में हो रही 7 मैचों की सीरीज में मोईन अली इंग्लैंड की अगुआई करेंगे. इंग्लैंड के टी20 कप्तान जॉस बटलर इस समय पिंडली की चोट से उबर रहे हैं इसलिए अली टीम की अगुआई करेंगे. बटलर के सीरीज के अंत में एक या दो मैच खेलने की उम्मीद है. बटलर टीम के साथ हैं और रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.

मंगलवार (20 सितंबर) से शुरू हो रही सीरीज से पहले अली ने कहा, ‘‘इंग्लैंड की दुनिया में कहीं भी किसी भी मैच में अगुआई करना बड़े सम्मान की बात है.’’ वर्ष 2005 के बाद इंग्लैंड का यह पाकिस्तान का पहला दौरा है जिसकी शुरूआत कराची में होगी जो चार मैचों की मेजबानी करेगा. अन्य तीन मैच लाहौर में खेले जाएंगे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

FIRST PUBLISHED : September 20, 2022, 00:38 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here