[ad_1]
कराची. पाकिस्तान की टीम देश में बाढ़ से हुई तबाही के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष जर्सी पहनेगी. मंगलवार को होने वाले पहले टी20 मैच से पहले पाकिस्तान और इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने विशेष संदेश जारी किये हैं. मैच से एक दिन पहले सोमवार को जारी वीडियो संदेश में खिलाड़ियों ने ज्यादा-से-ज्यादा लोगों से स्टेडियम आकर मैच देखने की अपील की है, ताकी टिकट के पैसे का इस्तेमाल बाढ़ से राहत के लिए किया जा सके. वर्ष 2005 के बाद इंग्लैंड का यह पाकिस्तान का पहला दौरा है जिसकी शुरुआत कराची में होगी जो चार मैचों की मेजबानी करेगा. बाकी के तीन मैच लाहौर में 28 सितंबर से दो अक्टूबर तक खेले जायेंगे. बटलर टीम के साथ हैं और रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.
पाकिस्तान जून के मध्य से भीषण बाढ़ की चपेट में है और बाढ़ संबंधी घटनाओं के चलते अब तक 1,545 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं. बाढ़ के कारण 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं. आपदा के बाद डॉक्टर और चिकित्सा कर्मचारी जलजनित बीमारियों और अन्य संक्रमणों में वृद्धि से जूझ रहे हैं और रोगियों के इलाज में जुटे हैं. साथ ही बाढ़ से विस्थापित लोगों को दवाएं, खाने का सामान और टेंट वितरित कर रहे हैं. हालांकि पिछले तीन दिनों में बाढ़ से एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया है.
VIDEO: सचिन तेंदुलकर के खूबसूरत शॉट ने लूटी महफिल, आज भी लाजवाब है टाइमिंग
इससे पहले 15 सितंबर को इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने उम्मीद जताई थी कि पाकिस्तान के साथ आगामी टी20 सीरीज इस देश में आई विनाशकारी बाढ़ से पीड़ित लाखों लोगों के उत्साह को बढ़ाने में कारगर होगी. बटलर ने कहा था, ‘यह मुश्किल समय है कि पाकिस्तान के लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा था, ‘एक टीम के रूप में हम कुछ रकम दान कर रहे हैं. इतनी ही रकम बोर्ड (इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड) भी देगा. यह जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए एक छोटा सा प्रयास है. उम्मीद है कि हम रोमांचक क्रिकेट खेल कर लोगों का उत्साह बढ़ा सकेंगे.’
Pakistan team will be wearing a special jersey to raise awareness about the devastation that the floods have caused in the country. Here are special messages from the Pakistan and England cricketers ahead of the first T20I tomorrow. pic.twitter.com/es2djYOQUo
— AmerCric (@Amermalik12) September 19, 2022
बटलर समेत इंग्लैंड के ज्यादातर खिलाड़ी पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रहे हैं. टीम में वापसी करने वाले एलेक्स हेल्स, मोइन अली और लियाम डॉसन ने हालांकि पाकिस्तान सुपर लीग में भाग लिया है. बेन स्टोक्स, क्रिस जॉर्डन और लियाम लिविंगस्टोन इस दौरे से हट गये हैं, लेकिन ये खिलाड़ी इंग्लैंड की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : September 20, 2022, 08:23 IST
[ad_2]
Source link