[ad_1]
हाइलाइट्स
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच 23 को
तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारती टीम 0-1 से पीछे
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में हार का ठीकरा गेंदबाजों के सिर फोड़ा है. रोहित शर्मा एंड कंपनी 208 रन का स्कोर बनाने के बावजूद मैच गंवा बैठी. ऑस्ट्रेलिया ने 4 गेंद बाकी रहते 6 विकेट के नुकसान पर मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. सीरीज का दूसरा टी20 मैच 23 सितंबर को नागपुर में खेला जाएगा.
रोहित ने हार के बाद माना कि टीम ने मैदान में मिले मौकों का फायदा नहीं उठाया और गेंदबाजी भी खराब रही. वर्ल्ड क्रिकेट में ‘हिटमैन’ के नाम से फेमस रोहित ने कहा, ‘ मुझे नहीं लगता कि हमने उतनी अच्छी गेंदबाजी की. 200 रन का स्कोर बचाव के लिए काफी अच्छा है लेकिन हमने मैदान में मिले (कैच लपकने के) मौकों का फायदा नहीं उठाया.’
यह भी पढ़ें:IND vs AUS 1st T20: रोहित शर्मा नहीं झेल पा रहे प्रेशर, 5 मौके जब मैदान पर नजर आए परेशान!
एरॉन फिंच संग विराट कोहली का फोटो शेयर कर बुरे फंसे डेविड वॉर्नर… बोले- मुझे पता है SORRY
टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या (नाबाद 71 रन) और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (55 रन) के अर्धशतकों के अलावा सूर्यकुमार यादव (46 रन) की बदौलत 6 विकेट पर 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कैमरन ग्रीन (61 रन) के अर्धशतक के बाद मैथ्यू वेड की 21 गेंद में 45 रन की नाबाद पारी के दम पर मुकाबले को अपने नाम कर लिया.
रोहित शर्मा ने कहा, ‘ मुझे लगता है हमने अच्छी बल्लेबाजी की. हमारे लिए यह समझने के लिए अच्छा मैच रहा कि हम कहां गलती कर रहे हैं और अगले मैच में हम क्या बेहतर कर सकते हैं.’ मैच विनिंग पारी खेलने वाले कैमरन ग्रीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया. टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर रोहित की कप्तानी की जमकर आलोचना हो रही है. लोग रोहित को खूब खरी खरी सुना रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bhuvneshwar kumar, Hardik Pandya, Harshal Patel, Hindi Cricket News, India vs Australia, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : September 21, 2022, 06:30 IST
[ad_2]
Source link