[ad_1]
01:22 AM, 22-Sep-2022
10 अगस्त को पड़ा था दिल का दौरा
10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने बुधवार को अपने प्राण त्याग दिए।
12:55 AM, 22-Sep-2022
सुबह आठ बजे होंगे अंतिम दर्शन
बुधवार को ही राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को द्वारिका में भतीजे मयंक श्रीवास्तव का घर पहुंचाया गया। वहीं, सुबह आठ बजे तक उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
12:46 AM, 22-Sep-2022
Raju Srivastava Funeral Live: आज पंचतत्व में विलीन होंगे राजू, सुबह 8 बजे से होंगे पार्थिव देह के अंतिम दर्शन
बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी। वहीं, आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार ने जानकारी दी है कि 22 सितंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
[ad_2]
Source link