[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने अहम मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ रेल रोको आंदोलन किया। सुनाम रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया। आंदोलन में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने आंदोलन को संबोधित किया और आप सरकार के छह माह पूरे होने पर ‘काम बोलता है’ के स्लोगन की जमकर हवा निकाली। उगराहां ने कहा कि विधानसभा में बेशक सरकार के पास भरोसा है लेकिन इस सरकार से आम जनता का भरोसा पूरी तरह से उठ चुका है। अगर सरकार का काम बोलता तो किसान धरने पर नहीं होते। अगर सरकार का काम बोलता तो बेरोजगार धरने नहीं देते। पंजाब में नशा नहीं बिक रहा होता। मुख्यमंत्री का काम बोलता होता तो किसान व मजदूर का कर्ज माफ होता। मुख्यमंत्री का काम तो सिर्फ विज्ञापनों में बोल रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की तरह जनता की आंख में धूल झोंकने की कोशिश हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अभी समय है सरकार संभल जाए अन्यथा जनता फर्श पर पटकने में देर नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष अमरीक सिंह के नेतृत्व में दोपहर 12 से 3 बजे तक रेलवे स्टेशन सुनाम पर ट्रेनों को जाम कर धरना दिया।
[ad_2]
Source link